Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diwali 2026 Yash Shahid Kapoor Mira Kareena Ananya Panday Malaika Arora Share Post

दिवाली 2026: यश ने फैंस को कहा धन्यवाद, शाहिद-मीरा ने साझा की बच्चों की तस्वीर; सेलेब्स ने यूं मनाया त्योहार

Tue, 10 Nov 2026 01:40 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 10 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

  • दिवाली के एक दिन बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की।
  • इस लिस्ट में अभिनेता यश, सान्या मल्होत्रा से लेकर मलाइका तक शामिल हैं।
  • यश ने अपनी पोस्ट में पत्नी और बच्चों का चेहरा भी दिखाया।

विज्ञापन
Diwali 2026 Yash Shahid Kapoor Mira Kareena Ananya Panday Malaika Arora Share Post
सितारों की दिवाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली का त्योहार भले ही बीत गया हो, लेकिन बॉलीवुड सितारों के बीच इसकी रौनक अब भी बरकरार है। त्योहार के एक दिन बाद भी सितारे सोशल मीडिया पर अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां साझा की, जिसमें अनन्या, मीरा कपूर, करीना कपूर से लेकर कई सितारें शामिल हैं।
विज्ञापन


किसी ने परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए खास पलों को साझा किया, तो किसी ने अपने ट्रेडिशनल लुक और शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। सितारों की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहिद-मीरा ने साझा की बच्चों की तस्वीर
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिवाली के मौके पर अपनी और अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। हालाँकि, फैमिली फोटो में मीरा ने दोनों बच्चों के चेहरे पर दिल वाला इमोजी लगा दिया।



मलाइका के लुक ने खींचा ध्यान
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस फेस्टिव सीजन काफी शानदार लुक में नजर आईं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह साड़ी पहने दिखाई दीं और उनका ट्रेडिशनल लुक बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन

शक्ति कपूर के बेटे ने दिखाई फैमिली
अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने अपनी पूरे परिवार की एक तस्वीर शेयर की।



करीना कपूर खान का अनोखा अंदाज
करीना कपूर और सैफ शाही नवाबों के अवतार में नजर आए। एक तरफ अभिनेत्री बेज काफ्तान और मैचिंग पगड़ी में नजर आईं, तो वहीं सैफ ब्लैक कुर्ता और पायजामा में दिखाई दिए।
विज्ञापन

यश ने किया धन्यवाद
वहीं, साउथ अभिनेता यश ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों और पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा।



 

अनन्या का ग्लैमर अंदाज
दिवाली पर अनन्या पांडे लाल और गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान उनका शाही और ग्लैमर अंदाज देखने को मिला। हैवी जूलरी और ट्रेडिशनल लुक में उन्होंने अपने फेस्टिव अवतार से सबका ध्यान खींच लिया।



सिंपल लुक में सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा पीली साड़ी पहन हाथों में दीया लेकर एक तस्वीर में पोज देते हुए नजर आईं। उनका सादगी भरा ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed