फिल्म भूल भुलैया 3 दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में कॉमेडी के साथ दर्शकों को हॉरर का तड़का भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि पहले हफ्ते में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7: दर्शकों के दिलों पर राज कर रही भूल भुलैया 3, अजय की इस फिल्म को छोड़ा पीछे
भूल भुलैया 3 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं कि सात दिनों में इस फिल्म का कारोबार कितना रहा।
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाती हुई नजर आई हैं। दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ और रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सप्ताहांत के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास रही थी। सोमवार को फिल्म ने कमाल दिखाते हुए 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद भी फिल्म की पकड़ टिकट खिड़की पर बरकरार नजर आई। पांचवें दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ और छठे दिन 10.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
Hema malini: धर्मेंद्र को रूढ़िवादी मानती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- बेटियों को सलवार सूट में देखना पसंद करते हैं
भूल भुलैया 3 का पहले हफ्ते का कलेक्शन संतोषजनक रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 155.59 करोड़ रुपये हो गई है।
Naam Trailer: अनीस बज्मी की 'नाम' का ट्रेलर जारी, रहस्यों के बीच अतीत की यादों में उलझे दिखे अजय देवगन
धांसू कमाई के साथ भूल भुलैया 3 हिंदी भाषा में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में शामिल हो गई है। अजय देवगन की शैतान को पीछे छोड़कर यह फिल्म ने पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है।
| फिल्म | कुल कमाई |
| स्त्री 2 | 627.02 करोड़ |
| कल्कि 2898 एडी | 294.25 करोड़ |
| फाइटर | 199.45 करोड़ |
| सिंघम अगेन | 175.40 करोड़ |
| भूल भुलैया 3 | 156.65 करोड़ |