शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह हो चुका है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आज गुरुवार की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
इतने करोड़ रुपये पर खोला खाता
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अमरन' 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था।
3 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
वीकएंड पर बटोरे इतने करोड़ रुपये
वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे।
4 of 5
आमरण
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
छठे दिन हुई इतनी कमाई
पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन गिरावट के साथ 6.85 करोड़ रुपये की कमाई की। अब आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आठवें दिन 3.77 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म की कुल कमाई 112.87 करोड़ रुपये हो चुकी है।
5 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
100 करोड़ के क्लब में शामिल फिल्म
अब यह फिल्म हफ्ते भर में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।