{"_id":"672ce240ed96a5ac3e04624e","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-7-ajay-devgn-rohit-shetty-ranveer-singh-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही निकली हवा, अब तक 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी सिंघम अगेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही निकली हवा, अब तक 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी सिंघम अगेन
सिंघम अगेन इस साल कमाई के मामले में सबसे अधिक निराश करने वाली फिल्मों में एक बनती जा रही है। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। यही वजह है कि पहले हफ्ते में ही इस फिल्म की हालत खस्ता हो चुकी है। आइए जानते हैं कि सात दिन में फिल्म ने कितनी कमाई की है।
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म पर संकट के बादल
सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं। इसके बाद भी फिल्म की कहानी ने इसका पूरा खेल बिगाड़ दिया है। बड़े बजट की वजह से इस फिल्म पर अब संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं।
3 of 5
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमाई में गिरावट जारी
350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म की कमजोर कड़ी हद से ज्यादा एक्शन और फिल्म की कमजोर पटकथा है। यही वजह है कि पहले हफ्ते में भी दर्शक अब इस फिल्म से दूरी बनाने लगे हैं। सप्ताहांत में उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन न करने के बाद अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताहांत में इतना कारोबार
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म का कारोबार 35.75 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह फिल्म ने पहले वीकएंड में महज 121.75 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
200 करोड़ के क्लब से अब भी दूर
सप्ताहांत के बाद इस फिल्म ने सोमवार को 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़ और बुधवार को 10.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को फिल्म ने पांच करोड़ 83 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 170.08 करोड़ रुपये हो गई है। इन आंकड़ों के साथ यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब से अब भी काफी दूर नजर आ रही है।
Chhath Puja: भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धा में डूबे लोग, भोजपुरी सितारों ने भी मनाया पावन छठ पर्व
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।