सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को टक्कर देने वाली फिल्म 'बॉर्डर' की सफलता के बाद भोजपुरी एक्टर दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' एक और देशभक्ति फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। निरहुआ की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी।
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने मां के लिए किया ऐसा काम, देखकर आपकी आंखें भी भर आएंगी
यूपी बिहार में निरहुआ की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। उनका एक गाना, एक एक्शन सीन और ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। निरहुआ आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं।
हाल ही में निरहुआ ने फिर कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद आप उनके दीवाने हो जाएंगे। निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निरहुआ अपनी मां के लिए रोटी बनाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया के फैंस को अपनी मां से भी इंट्रोड्यूज करा रहे हैं।
Maa Ke sath roti bana raha hoon😂😂🙏
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on
वीडियो में निरहुआ बता रहे हैं कि मां की दोनों बहुएं उन्हें छोड़कर मुंबई चली गई हैं, लेकिन वो मां को छोड़कर कहीं नहीं जा सकते। वो उनके साथ हैं और उनकी मदद भी करेंगे। हालांकि निरहुआ की मां कह रही हैं कि उन्हें मदद नहीं चाहिए।
Maa Ke sath roti banane ka maza hi alag hai 🙏🙏🙏🙏
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on