दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जब से अपनी शादी का ऐलान किया है, सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उनके बारे में चर्चाएं कर रहे हैं। दोनों ने शादी का कार्ड शेयर किया और बताया कि 14-15 नवंबर को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।
ऐसे में दीपिका और रणवीर की पसंद नापसंद के बारे में सभी जानना चाहते हैं। रविवार रात कॉफी विद करण 6 का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस दौरान आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहले सेलिब्रिटी गेस्ट बने। करण जौहर पूरे एपिसोड में जब भी मौका मिला दीपिका को छेड़ने से नहीं चूक रहे थे।
दीपिका पादुकोण से करण जौहर कहते हैं कि रणवीर सिंह के साथ उनके रिश्ते पिछले 5 साल से कैसे हैं, जिस पर दीपिका तुरंत उन्हें सुधारती हुए बताती हैं कि 5 नहीं 6 साल से। ऐसा पहली बार है जब दीपिका ने इस तरह खुलेआम अपनी रिश्ते की बात कबूल की है।
4 of 5
ranveer singh and deepika padukone
रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर दीपिका से पूछते हैं कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की किस आदत से परेशान है, जिस पर दीपिका कहती हैं कि वो उसकी सोने की आदत, लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को बर्दाश्त करती हैं। रणवीर की इन तीनों आदतों से वो तंग आ जाती हैं।
करण जौहर, दीपिका को याद दिलाते हुए कहते हैं कि आखिर किस तरह सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा रही लेकिन दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया। बता दें कि अभी तक भले ही रणवीर-दीपिका ने शादी की तारीख का ऐलान किया हो लेकिन जगह का खुलासा नहीं किया है।