{"_id":"5d3b1f348ebc3e6cbc33a056","slug":"bhojpuri-actress-amrapali-dubey-tik-tok-instagram-video-is-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली दुबे का रोते हुए वीडियो वायरल, कहा- मेरे नाना ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आम्रपाली दुबे का रोते हुए वीडियो वायरल, कहा- मेरे नाना ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली ने एक बेहद क्यूट वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है। जिसमें वो बता रही हैं कि उनके नाना ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए।
2 of 6
amrapali dubey
दरअसल आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक टिक- टॉक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अमायरा नाम की बच्ची की आवाज में बात कर रही हैं। वीडियो में आम्रपाली कहती नजर आ रही हैं- 'मेरे नाना ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया है।' इसके आगे आम्रपाली कहती हैं- 'मेरे नाना ने मुझसे कहा है, मूंगफली में दाना नहीं हम तुम्हारे नाना नहीं।'
3 of 6
amrapali dubey
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे न सिर्फ काफी क्यूट लग रही हैं बल्कि साथ ही साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को आम्रपाली ने कैप्शन दिया है- मेरे अंदर का बच्चा जाग गया।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आम्रपाली का कोई वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी हाल ही में एक्ट्रेस का वखरा स्वैग गाने पर डांस जमकर वायरल हुआ था।
भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। दोनों की फिल्में और गानें सुपरहिट साबित होते हैं। फिल्मों के अलावा भी निरहुआ और आम्रपाली अक्सर साथ में नजर आते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।