5 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया। इस फैसले से देश की जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई। अब इस पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का रिएक्शन सामने आया है।
370 को हटाने पर आया भोजपुरी एक्टर निरहुआ का बयान, बोले- पहली बार आतंकी सोच रहे हैं...
दिनेश लाल यादव ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 के हटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई भी दी। इस दौरान उनकी खुशी साफ झलक रही थी।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'हमेशा सरकारें सोचती थी कि आतंकी क्या करने वाले हैं? पहली बार आतंकी सोच रहे हैं सरकार क्या करने वाली है? हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मजबूत सरकार और मजबूत नेता की अपनी छवि के अनुरूप कश्मीर से धारा 370 को हटाने का फैसला लिया है।'
हमेशा सरकारें सोचती थी कि आतंकी क्या करने वाले हैं? पहली बार आतंकी सोच रहे हैं सरकार क्या करने वाली है? हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मज़बूत सरकार और मज़बूत नेता की अपनी छवि के अनुरूप कश्मीर से धारा 370 को हटाने का फ़ैसला लिया है.@BJP4India
इससे पहले पाकिस्तानी एक्टर आतिफ असलम ने भारत सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई। जिसकी वजह से उन्हें भारतीय यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया।
आतिफ असलम ने लिखा- 'कुछ बड़ा आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है। इंशाअल्लाह, मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के सबसे जरूरी सफर पर निकलने वाला हूं। हज पर जाने से पहले मैं सभी से माफी मांगता हूं, चाहे वह मेरे फैन्स हों, परिवार हो या दोस्त हों। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो माफ कर दें। कृपया दुआओं में मुझे याद रखें। इसके साथ ही मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करे।'