21वीं सदी में हॉलीवुड में अब तक कई सुपरहीरो वाली फिल्में बन चुकी हैं। कैप्टन अमेरिका, थॉर, आयरन मैन जैसे तमाम कैरेक्टर्स हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, बॉलीवुड भी इस तरह के विषयों से अछूता नहीं है। सुपरहीरो के रूप में ऋतिक रोशन को क्रिष सीरीज में काफी पसंद किया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि मौजूदा समय में ही साई-फाई फिल्में बन रही हैं। 90 के दशक के पहले भी ऐसी फिल्में बॉलीवुड में बन चुकी हैं, जिनमें देसी अंदाज में साइंस फिक्शन का तड़का लगाया गया है। आइए देखते हैं यह लिस्ट।
Bollywood: 90 के दशक के पहले भी बड़े पर्दे पर दिख चुके हैं कई सुपर हीरो, इस फिल्म ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई
बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि 60 के दशक से ही बॉलीवुड में साइंस फिक्शन और सुपरहीरो वाली फिल्में बनने लगी थीं। रिटर्न ऑफ मिस्टर सुपरमैन इसी का एक उदाहरण है। पी.जैराज इस फिल्म में देसी सुपरमैन के रुप में नजर आए थे। फिल्म में हेलन और निरूपा रॉय भी दिखी थीं। इसका निर्देशन मनमोहन साबिर ने किया था।
EXCLUSIVE: भाकर की एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पद से छुट्टी, ‘अमर उजाला’ की खबर का असर
मिस्टर एक्स इन बॉम्बे साल 1964 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किशोर कुमार लीड में नजर आए थे। यह एक साई-फाई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में किशोर कुमार अदृश्य व्यक्ति के किरदार में दिखे थे। फिल्म के गाने भी काफी सुपरहिट रहे थे। फिल्म का गाना मेरे महबूब कयामत होगी आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
Pathaan Copied Scene: हॉलीवुड की कॉपी निकले 'पठान' के ये एक्शन सीन! जानकर चौंक जाएंगे आप
के रमनलाल द्वारा निर्देशित यह एक साई-फाई थ्रिलर फिल्म थी। एलान की कहानी नरेश मेहरा नाम एक पत्रकार के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक द्वीप पर एक स्टोरी की पड़ताल के लिए भेजा जाता है। इस दौरान वह पकड़ा जाता है और उसे एक वैज्ञानिक के सेल में डाल दिया जाता है। वैज्ञानिक उसे अपनी अंगूठी के अविष्कार के बारे में बताता है जिसे पहनकर अदृश्य हुआ जा सकता है। नरेश इसका इस्तेमाल करता है और एक सुपर हीरो में बदल जाता है और बुरे लोगों से लड़ता है।
Gandhi Godse Ek Yudh: एक बार फिर पर्दे पर टकराएंगी दो विचारधारा, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म का ट्रेलर रिलीज
मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अनिल कपूर के हाथ एक ऐसी घड़ी लग जाती है, जिसे पहनकर वह अदृश्य हो जाते हैं। फिल्म को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट रही थी।
Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: सनी देओल बरसों बाद दिखेंगे संतोषी की इस फिल्म में, ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा