टेलीविजन इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां टीवी सीरियल्स में अक्सर संस्कारी बहू-बेटियों का किरदार निभाती नजर आती हैं। वह अभिनेत्रियां टीवी शोज में अपने संस्कारी लुक वाले किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, जिसके बाद लोग उन अभिनेत्रियों को उसी रूप में देखना पसंद करते हैं। दर्शकों के मन में अभिनेत्रियों को लेकर बिलकुल वैसी ही छवि बन जाती है, जैसा की सीरियल में दिखाया गया होता है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर उन अभिनेत्रियों को कई तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। आज के दौर में ग्लैमर की दुनिया में बोल्ड सीन्स देना आम बात हो गई है। टीवी की संस्कारी बहुएं भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी संस्कारी बहुओं वाली छवि को तोड़ते हुए ओटीटी पर जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। चलिए जानते हैं टीवी इंडस्ट्री की उन बहुओं के बारे में, जिन्होंने ओटीटी पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं...
TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने
निया शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा का आता है। निया ने टीवी सीरियल्स में अपने भोले-भाले और सादगी भरे किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। 'एक हजारों में मेरी बहना' सीरियल से अभिनेत्री निया शर्मा ने लोगों के दिल में अपनी एक अलग छवि बनाई थी, लेकिन ओटीटी पर आई सीरीज 'ट्विस्टेड' और 'जमाई 2.0' में अभिनेत्री का अलग ही रूप देखने को मिला। इस शो में निया शर्मा ने बेहद ही बोल्ड सीन्स दिए। इसके अलावा वह अक्सर असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड लुक में नजर आती हैं।
Gandhi Godse Ek Yudh: एक बार फिर पर्दे पर टकराएंगी दो विचारधारा, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म का ट्रेलर रिलीज
संजीदा शेख
इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री संजीदा शेख का आता है। संजीदा टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई टीवी शोज के जरिए संजीदा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। अपने दमदार अभिनय और संस्कारी किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली संजीदा का ओटीटी पर बोल्ड अवतार देख हर कोई हैरान रह गया था। टीवी की इस संस्कारी बहू ने 'तैश' और 'गहराइयां' में भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे।
Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: सनी देओल बरसों बाद दिखेंगे संतोषी की इस फिल्म में, ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा
त्रिधा चौधरी
टीवी पर संस्कारी अवतार से दिल जीतने वाली त्रिधा चौधरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। त्रिधा टीवी शो 'दहलीज' में बेहद संस्कारी किरदार में नजर आई थीं, संस्कारी बहु के तौर पर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई, लेकिन ओटीटी पर अपने बोल्ड अवतार से हंगामा मचा दिया। एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' में अपने बोल्ड अंदाज के लिए त्रिधा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल के साथ त्रिधा ने कई बोल्ड सीन्स दिए, जिसे देखने के बाद सभी दर्शकों के होश उड़ गए।
Farzi: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना
श्वेता तिवारी
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में अपने संस्कारी अवतार से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'परवरिश' जैसे पारिवारिक शो के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं। श्वेता तिवारी ने भी ओटीटी पर अपना बोल्ड अवतार दिखाया। श्वेता ने ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'हम तुम एंड देम' में कई इंटीमेट सीन्स दिए, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।
खूबसूरती में बेटी को टक्कर देती हैं उर्फी जावेद की मां