फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gandhi Godse Ek Yudh Trailer Out: Rajkumar Santoshi Films Shows Mahatma Gandhi Nathuram Godse Face off

Gandhi Godse Ek Yudh: एक बार फिर पर्दे पर टकराएंगी दो विचारधारा, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Wed, 11 Jan 2023 05:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 11 Jan 2023 05:31 PM IST
सार

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज। बहुत जल्द फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारों की जंग की कहानी।  

विज्ञापन
Gandhi Godse Ek Yudh Trailer Out: Rajkumar Santoshi Films Shows Mahatma Gandhi Nathuram Godse Face off
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : insta

विस्तार

गोडसे ने गांधी को क्यों मारा? यह सवाल भारतीय राजनीति में दो विचारधाराओं के बीच लगातार चलता रहा है। इस पर कई फिल्में भी बनी हैं। जिनमें से कई पर्दे पर सफल रहीं और कई नहीं। विचारधारा के इस द्वंद्व पर एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। राजकुमार संतोषी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के जरिए करीब 9 साल बाद निर्देशन की कमान संभाल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का टीजर सामने आने के बाद से ही हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में दर्शकों की डिमांड पर फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 10 सेकेंड के इस फिल्म के ट्रेलर में आप भारत के उस दौर में पहुंच जाएंगे, जहां आजादी के बाद विभाजन की स्थिति बनी हुई थी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो नाथूराम गोडसे ने बापू, यानी महात्मा गांधी को जान से मारने की ठान ली। चारों तरह सिर्फ खून-खराबा और आगजनी हो रही है। दूसरी ओर महात्मा गांधी अहिंसा से ही पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार देश के कई लोग है जो उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, नाथूराम गोडसे भी अपनी विपरीत विचारधाराओं के साथ बापू से टकराते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आज तक पर्दे पर जितनी भी कहानियां दिखाई गई हैं, उनमें सिर्फ महात्मा गांधी और उनके विचारों को ही पर्दे पेश किया गया है, लेकिन इस बार इस फिल्म के जरिए नाथूराम गोडसे के भी विचारों को भी जानने की कोशिश की गई है। राजकुमार की 'गांधी गोडसे एक युद्ध ' की चर्चा हो रही है। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में गुजराती फिल्म डायरेक्टर दीपक अंतानी नजर आने वाले हैं। और नाथूराम गोडसे का किरदार चिन्मय मंडलेकर ने निभाया है। बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी अपना डेब्यू करती नजर आएंगी। तो वहीं इस फिल्म में तनीषा के अलावा आरिफ जकारिया और पवन चोपड़ा फिल्म में अहम भूमिकाओं में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म के ट्रेलर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

यह भी पढ़ें: भाकर की एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पद से छुट्टी, ‘अमर उजाला’ की खबर का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed