आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही बज क्रिएट कर दिया था। जिसका फायदा अब फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता दिख रहा है। रिलीज के महज 6 दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना डाले। आयुष्मान खुराना की यह पहली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की है।
6 दिन में ही 'बधाई हो' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 'नमस्ते इंग्लैंड' का टिके रहना भी मुश्किल
बधाई हो पहले 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन दशहरा को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला और 18 अक्टूबर को ही रिलीज का फैसला किया। लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखा हालांकि इसी हफ्ते रिलीज हुई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड को ठंडा रिस्पॉन्स मिला।
आंकड़ों की बात करें तो फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म ने 7.35 करोड़ की कमाई की। वहीं शुक्रवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और 11.85 करोड़ रुपये कमाए। वहीं शनिवार को 12.80 करोड़, रविवार को 13.70 करोड़, सोमवार को 5.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल 51.35 करोड़ रुपये इक्ट्ठे कर लिए। बता दें कि बधाई हो का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है।
#BadhaaiHo stays SOLID on the working day [Mon]... Crosses ₹ 50 cr mark... Expected to cross ₹ 65 cr in Week 1, an INCREDIBLE feat... Thu 7.35 cr, Fri 11.85 cr, Sat 12.80 cr, Sun 13.70 cr, Mon 5.65 cr. Total: ₹ 51.35 cr. India biz.
नमस्ते इंग्लैंड की बात करें तो फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक सोमवार तक आते-आते फिल्म ने केवल 50 लाख का बिजनेस किया। नमस्ते इंग्लैंड की अभी तक की कुल कमाई 6.60 करोड़ ही रही। फिल्म के रिस्पॉन्स को देखते हुए अगले हफ्ते टिके रहना इसके लिए काफी मुश्किलों भरा है।
नमस्ते इंग्लैंड फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है जो कि बधाई हो फिल्म की तुलना में काफी अधिक है। यह फिल्म अपना बजट तो क्या उसका आधा भी कलेक्शन जुटा पाने में नाकामयाब हुई। नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग भारत के अलावा विदेश में हुई तो वहीं बधाई हो फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मेरठ में हुई है।