एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' को रिलीज हुए आज 2 साल हो गए हैं । 28 अप्रैल को 'बाहुबली' सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था । इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । इस मौके पर 'बाहुबली' के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया ।
ट्वीट में लिखा, 'ऐतिहासिक फिल्म को रिलीज हुए दो साला हो चुके हैं । हम सबको सपोर्ट करने के लिए और भरोसा रखने के लिए आप सबका शुक्रिया ।' जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब सबकी जुबां पर एक ही सवाल था- 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।'
कटप्पा नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। आज हम आपको कटप्पा की जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं। कटप्पा ने सिनेमा जगत ने भूचाल मचा दिया। इतनी बेहतरीन एक्टिंग करने वाला ये एक्टर अभी तक कहां गुम था। कोई कैसे इन्हें नहीं जान पाया। 'बाहुबली' के इस कटप्पा का असली नाम सत्यराज है।
4 of 8
सत्याराज 'कटप्पा' को सीन समझाते निर्देशक एस एस राजामौली
सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। लेकिन बाहुबली से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। सत्यराज अभी तक करीब 600 फिल्में कर चुके हैं। बॉलीवुड सितारों के लिए इतनी फिल्में करना शायद मुमकिन ना होता। लेकिन तमिल के इस हीरो ने ये कारनामा कर दिखाया है।
62 साल के सत्यराज ने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सत्यराज की मां नहीं चाहती थीं कि वो फिल्मों में काम करें। लेकिन सत्यराज की जिद ने आज उन्हें कटप्पा बना दिया।