जब भी हम सिल्क स्मिता का नाम लेते हैं तो हमारे जेहन में विद्या बालन का ही नाम आता है जिन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में इस नाम का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिल्क स्मिता असल में कौन थीं ?
B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?
सिल्क स्मिता साऊथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था लेकिन फिल्मों में जिस तरह के किरदार उन्हें निभाने के लिए मिले उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए। कहने को तो बाद में उन्हें खूब ख्याति मिली लेकिन इस ख्याति के पीछे का सच काफी कड़वा था जिसने डर्टी सिनेमा की परतें लोगों के सामने खोलकर रख दीं।
B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?
सिल्क स्मिता की असल जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। घर परिवार की हालत भी ठीक नहीं थी शायद यही वजह रही कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बावजूद भी उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन नतीजा क्या हुआ ? उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्में ही मिलीं जिनमें उन्हे ऐसे ऐसे बोल्ड रोल निभाने के लिए कि कोई भी हीरोइन वो रोल करने के लिए तैयार नहीं होगी। लेकिन यही किरदार उनकी असल जिंदगी का हिस्सा बन गए और उनकी पहचान इन्ही किरदारों के नाम पर होने लगी। सिल्क स्मिता को इसका बुरा तो लगता था लेकिन ऊपर से वो हमेशा बिंदास और खुश रहतीं थीं।
B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?
कमसिन उम्र में सिल्क स्मिता ने जो दुख सहे शायद उनके आगे फिल्म इंडस्ट्री का ये काला स्याह सच उन्हें अच्छा लगने लगा था। यहां टिके रहने और अपना गुजारा करने के लिए सिल्क ने हर छोटा-बड़ा काम और उत्तेजक रोल करने शुरु कर दिए। हर कोई सिल्क की नशीली और उत्तेजक अदाओं का दिवाना था। जहां काम के लिए सिल्क को सराहना मिलनी चाहिए थी वहां हर कोई उन्हें सॉफ्ट पोर्न करने वाली हीरोइन के नाम पर जानने लगा और इस तरह की छवि के लिए सिल्क को खूब ताने और बुराइयां सुनने को मिलीं।
B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?
सिल्क का सफर ऐसे ही चल रहा था और फिर वो मोड़ आया जब उन्हें करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली और वो काफी हिट रही। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सिल्क था लेकिन सफलता के बाद उन्होंने अपने नाम को सिल्क स्मिता कर लिया। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा।