फिल्म आर्टिकल 15 में सौ करोड़ी फिल्मों की हैट्रिक लगाने से चूके आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों का तामझाम काफी चुस्त दुरुस्त दिख रहा है। कारोबारी लिहाज से उनकी पिछली फिल्म आर्टिकल 15 ने लागत की दूनी कमाई करके हिट फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम तो जोड़ लिया पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का जादुई पड़ाव पार करने से चूक गई।
2 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान के प्रशंसकों के लिए पिक्चर अभी बाकी है। आयुष्मान खुराना के पास दमदार कहानियों पर बन रही फिल्मों की ऐसी फेहरिस्त है कि आज के दौर के किसी भी अभिनेता को उनसे ईर्ष्या हो सकती है। आयुष्मान को भरोसा है कि उनकी ये नई फिल्में फिर से उनको उसी रूप में दर्शकों के सामने लाएंगे, जिनमें वे उन्हें पसंद करते हैं। इन फिल्मों में सबसे दिलचस्प फिल्म है - ड्रीम गर्ल। इस फिल्म में आयुष्मान पूरी फिल्म में एक महिला की आवाज में बोलते दिखेंगे।
3 of 6
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
बाला की कहानी तो सबको अब पता ही है, दिलचस्प रहेगा उनका और अमिताभ बच्चन का आमना सामना फिल्म गुलाबो सिताबो में। पुराने लखनऊ के उससे भी पुराने एक जमींदार बने अमिताभ बच्चन और उनके किराएदार बने आयुष्मान खुराना की चोंच लड़ैया की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है।
4 of 6
amitabh bachchan and ayushmann khurrana
- फोटो : social media
इस बारे में बात करने पर आयुष्मान कहते हैं, “ये चारों फिल्में मुझे चार बिल्कुल अलग-अलग अंदाज में पेश करेंगी। ऐसे किरदार मैंने पहले किए नहीं है तो मैं भी इन्हें लेकर बेहद उत्साहित हूं। एक अभिनेता के तौर पर मेरी हर फिल्म मेरे लिए एक नई चुनौती होनी ही चाहिए। मेरी कोशिश अभी तक यही रही है कि जो भी किरदार मैं करूं उसके कलेवर की चर्चा दर्शकों में जरूर हो।”
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लोगों ने आयुष्मान को एक नया नाम भी दे रखा है, बेचैन आत्मा। इस पर उनकी क्या टिप्पणी हैं? “हां, मैं एक अभिनेता के रूप में हमेशा एक बेचैन आत्मा की तरह रहा हूं। मैंने हमेशा नई चीजें चुनी हैं और अनजाने अबूझे रास्तों पर चलता आया हूं क्योंकि इसी से मुझे नया करने की प्रेरणा मिलती रही है। जोखिम उठाना मुझे पसंद हैं क्योंकि ऐसा करके ही मैं बतौर अभिनेता खुद को बेहतर कर पाऊंगा।” आयुष्मान कहते हैं।