आजके सुपरहिट अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई नई फिल्म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। रिलीज के मौके पर आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा और फिल्म की पूरी टीम मौजूद नजर आईं। ट्रेलर देखने के बाद यहां बैठे पत्रकारों और फैंस का उत्साह देखने लायक रहा। मानों किसी ने पहली बार एक कलाकार को अपसरा का रूप धारण करते देखा हो।
2 of 4
dream girl trailer launch event
- फोटो : social media
हालांकि इससे पहले अपनी अपनी फिल्मों में शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तीनों एक एक बार महिलाओं का रूप धारण कर चुके हैं, लेकिन दर्शकों की मानें तो ये कुछ नया है। दर्शकों के साथ साथ यह किरदार अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए भी नया रहा। नए किरदार के साथ साथ आयुष्मान की सोच में भी कुछ नया बदलाव आया है।
3 of 4
dream girl trailer launch event
- फोटो : instagram
ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे पूछा गया की पूरी फिल्म में एक लड़की का किरदार निभाने में कितनी मुश्किलें आई, तब आयुष्मान बोले " अब जाकर मैं समझ गया हूं। बहुत मेहनत लगती है एक लड़की बनने में और इस गेटअप में आने में। अब मुझे लगता है कि लड़कियां मर्दों से बहुत बेहतर होती हैं, मैं अब इसे अपने तहे दिल से मानता हूं। क्योंकि इतनी मेहनत तो मैने कभी नहीं की। दो तीन घंटों तक तीन लड़कियां मिलकर तैयार करती थीं मुझे, साड़ी पहनना बिलकुल भी आसान नहीं है।
4 of 4
ayushmann khurrana dream girl
- फोटो : Twitter
खैर ऐसा पहली बार नहीं है की आयुष्मान कुछ हटकर कर रहे हों, बल्कि रोज मर्रा की फिल्मों से हटकर काम करना आयुष्मान खुराना का स्टाइल है। शायद इसीलिए उन्हें हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार से भी नवाजा गया है।