बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एंकर, सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने ग्लैमर की इंडस्ट्री में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। चैनल वी के शो 'पॉपस्टार्स' में हिस्सा लेने वाले वो सबसे युवा प्रतियोगी थे। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना रेडियो में बतौर आरजे काम करते थे। बिग एफएम पर उनका शो 'मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' सुपरहिट रहा था। 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले आयुष्मान की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आगे की स्लाइड्स में।
एमटीवी का पॉपुलर शो रोडीज जीतने के बाद आयुष्मान खुराना चर्चा में आए। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे एमटीवी के लिए कई शोज किए। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर शूजित सरकार ने दिया। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेेब्यू किया। फिल्म के लिए आयुष्मान कई अवॉर्ड से नवाजे गए।
'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना की गाड़ी चल निकली। इसके बाद उन्होंने 'नौटंकीसाला', 'बेवकूफियां', 'हवाईजादा' कीं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगाकर हईशा' रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद आयुष्मान के करियर ने फिर से रफ्तार पकड़ी और वो इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट देकर जमे हुए हैं।
4 of 5
'विकी डोनर' के एक सीन में आयुष्मान खुराना और यमी गौतम
'विकी डोनर' में आयुष्मान ने एक स्पर्म डोनर की भूमिका निभाई है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आयुष्मान इस फिल्म से पहले साल 2004 में असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। जब आयुष्मान से पूछा गया कि क्या उनके घरवालों को इसके बारे में पता था तो उन्होंने बताया कि पिता को मैंने बताया था उन्होंने ही मां को भी बताया हालांकि मां को समझाना पहले मुश्किल था।
आयुष्मान ने अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। ताहिरा के पिता तो आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने खुलासा किया था कि ताहिरा के पिता ने तो यहां तक कहा था कि 'ये लड़का तो तुम्हें बहुत खुश रखेगा।' इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।