90 का दशक हिंदी सिनेमा का एक ऐसा दौर रहा जब एक-दो नहीं बल्कि कई
हीरोइनों ने फिल्मी पर्दे के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। उन्हीं हीरोइनों में से एक रहीं
आयशा जुल्का...आयशा 90 के उस दशक में खूब सुर्खियों में रहीं।
'जो जीता वही सिकंदर' और 'दलाल' जैसी हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का पहली ऐसी हीरोइन रहीं जिन्हें अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ी' सीरीज की पहली फिल्म में साइन किया गया।
इन फिल्मों ने आयशा जुल्का के स्टारडम की इबारत लिखी और उस दौर की सबसे पॉपुलर हीरोइनों की लीग में ला खड़ा किया, लेकिन करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच आयशा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
आज उनका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। बेशक वो फिल्मी दुनिया से आज गुमनाम हैं, लेकिन बिजनेस के फील्ड में वो आज खूब नाम कमा रही हैं।
आज आयशा जुल्का इतनी संपत्ति की मालकिन हैं जितनी शायद उन्होंने फिल्मों से भी नहीं कमाई होगी। क्या आप जानते हैं कि वो आजकल क्या काम कर रही हैं ?