90 के दशक में बॉलीवुड में ऐसी
कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया और खूब शोहरत बटोरी, लेकिन सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंच इनमें से कई ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। इन्हीं में से एक हीरोइन रहीं
मीनाक्षी शेषाद्रि। 90 के दशक में मीनाक्षी सभी के दिलों की धड़कन थीं।
90 के दशक में बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया और खूब शोहरत बटोरी, लेकिन सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंच इनमें से कई ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। इन्हीं में से एक हीरोइन रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि। 90 के दशक में मीनाक्षी सभी के दिलों की धड़कन थीं।
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके यू अचानक फिल्मों इंडस्ट्री को छोड़ने से फैंस को गहरा धक्का लगा.. आज भी मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हैं...लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?
आज मीनाक्षी शेषाद्रि यूएस के टेक्सस में रह रही हैं जहां वो अपना एक डांस स्कूल चला रही हैं। उनका ये डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' के नाम से है जो डलस में काफी मशहूर है। 2008 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना ये डांस स्कूल खोला था और चंद सालों में ही ये डलस का नामी स्कूल बन गया है।