पूरे देश में आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले 84 साल की हो गईं हैं। आशा भोसले और किशोर कुमार की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को ब्रिटिश इंडिया के सांगली स्टेट में हुआ था। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1000 से ज्यादा फिल्मों में 20 भाषाओं में 12000 से भी ज्यादा गीत गा चुकी आशा भोसले के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ खास बातें...
आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर आशा ताई को ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला।
आशा जब सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार के सपोर्ट के लिए सिंगिंग और एक्टिंग शुरू कर दी। आशा ताई ने 1943 की मराठी फिल्म 'माझा बल' में पहला गीत 'चला चला नव बाला' गाया था।
4 of 6
asha bhosle
- फोटो : अमर उजाला
आशा ताई को 'पॉप क्रूनर' और 'कैबरे सिंगर' का खिताब दिया गया था लेकिन उन्होंने 'उमराव जान' फिल्म में रेखा पर फिल्माई गई गजलों जैसे 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' को गाकर बता दिया कि वह गजल भी गा सकती हैं।
आशा भोसले को रिजेक्टेड गाने दिए जाते थे लेकिन आशा ताई उसे भी अपनी गायिकी से मशहूर कर देती थीं। दरअसल उस दौर में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का नाम ही ज्यादा चलता था ऐसे में सभी फिल्मों में इन्हीं के गाने लिए जाते थे। बी आर चोपड़ा की 1957 में आई हुई फिल्म 'नया दौर' ने आशा ताई' को उच्च कोटि की सिंगर का दर्जा दिया।