बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ सरकार की लड़ाई पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' पहले दिन से ही तारीफें लूट रही है।
Article 370 BO Collection: यामी की फिल्म ने सफलतापूर्वक पूरे किए पांच हफ्ते, जानें 'आर्टिकल 370' की कुल कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:58 PM IST
सार
जियो स्टूडियो और बीजी 62 स्टूडियो की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांच सप्ताह के अंत में 81.02 करोड़ रुपये और वर्डवाइड 109.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
