बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी फिल्म पटना शुक्ला को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दर्शक इस फिल्म को बेहद उत्साहित हैं। आज शुक्रवार, 29 मार्च को ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। ये एक कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक वकील के किरदार में रवीना दमदार अभिनय करती हुई दिखाई दी हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने निर्णयों का सामना करने और वास्तविक जीवन में अपने स्वभाव को लेकर खुलकर बात की है।
Raveena Tandon: रवीना ने अपनी राय रखने पर एग्रेसिव कहे जाने पर की बात, बोलीं- मैं समानता में विश्वास करती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:28 PM IST
सार
रवीना टंडन ने कहा, 'चीजों के बारे में मेरी एक राय है। मैं समानता में विश्वास करती हूं। मैंने कई बार देखा है कि महिलाएं जब दृढ़ता से अपनी राय व्यक्त करती हैं। तो उन्हें एग्रेसिव कहा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन