बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी को लोग 'सर्किट' कहकर भी बुलाते हैं। फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में उन्होंने 'सर्किट' का किरदार निभाया था। उनका किरदार दर्शकों का खूब पसंद आया था। दर्शक इस फ्रैंचाइजी की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय दत्त और अरशद पहली की 2003 में आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अरशद ने हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बात की है।
Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई' की अगली किस्त पर 'सर्किट' ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- इसे बंद करने की जरूरत है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 05 May 2024 02:46 PM IST
सार
अरशद वारसी ने मुन्ना भाई फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'राजू के पास सीक्वल के लिए तीन शानदार स्क्रिप्ट हैं, जिनमें कुछ चीजें यहां-वहां गायब हैं। मगर मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो रहा है। शायद, काफी समय बीत चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन