फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu enjoys infrared radiation sauna bath sessions know its 10 benefits

Samantha: जानिए फिट रहने के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने आजमाया कौन सा तरीका? फैंस को बताए इसके 10 फायदे

Sun, 05 May 2024 02:33 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 02:33 PM IST
सार

हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने सोना बाथ का सेशन लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने इस सेशन की एक तस्वीर भी साझा की है। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu enjoys infrared radiation sauna bath sessions know its 10 benefits
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं। वह आए दिन अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि सामंथा मायोसिटिस बीमारी से पीड़ित थी और अब वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर नजर आती हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य लाभ के नए तरीके खोज रही हैं सामंथा
हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने सोना बाथ का सेशन लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने इस सेशन की एक तस्वीर भी साझा की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि वह लगातार स्वास्थ्य लाभ के नए-नए तरीके खोज रही हैं। इसके अलावा उन्होंने इंफ्रेरेड रेडिएशन सोना बाथ के फायदे के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन


क्या आपको याद है यह बॉलीवुड हीरो? ऐश्वर्या-अमिताभ के साथ भी किया था काम
विज्ञापन
विज्ञापन


सामंथा ने बताए सोना बाथ के फायदे
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इंफ्रेरेड रेडिएशन सोना बाथ के 10 फायदे बताए, जो इस प्रकार है-
1) मांसपेशियों के सर्कुलेशन में सुधार
2) मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
3) मोटाप कम होता है
4) ऊर्जा बढ़ती है
5) बॉडी डिटॉक्स होती है
6)  सेल्युलाइट में कमी
7) त्वचा को जीवंत बनाता है
8) स्ट्रेंथ बढ़ती है
9) पसीना निकलता है
10) जॉइंट और मसल का दर्द कम होता है 

बिग बॉस फेम आरती सिंह की इस परफॉर्मेंस ने पति दीपक चौहान को भी रुला दिया

बर्थडे पर दिया था फैंस को तोहफा
सामंथा ने 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया था। इस खास दिन पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बंगाराम' का पहला पोस्टर जारी करके फैंस को तोहफा दिया था। इस पोस्टर में सामंथा का खतरनाक लुक दिखाई दिया था। वह पोस्टर में साड़ी पहने हुए और गुस्से के साथ हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। इसमें, उनके बगल में एक उबलता हुआ प्रेशर कुकर और एक टेडी बियर भी दिखाया गया है।

Coolie: इलैयाराजा के कानूनी नोटिस पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, 'कुली' से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed