बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी को छह साल पूरे हो चुके हैं। बुधवार को वह अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रही हैं। अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की थी। अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी से जुड़ी कई खास यादें हैं। सबसे ज्यादा यादगार चीज जो है वह सलमान खान और शाहरुख खान के बीच की दुश्मनी खत्म होना है।
2 of 6
सलमान खान, शाहरुख खान
- फोटो : file photo
जी हां, सलमान और शाहरुख खान आज बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब इन दोनों की दुश्मनी की चर्चा पूरे मीडिया में खूब हुआ करती थी। यह दोनों बहुत कम किसी आयोजन में नजर आते थे, लेकिन अब बॉलीवुड के दंबग और किंग की दुश्मनी खत्म हो गई है और बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस दुश्मनी को खत्म करने का काम अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी ने किया था।
3 of 6
आयुष और अर्पिता (सलमान खान का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट)
- फोटो : file photo
अर्पिता खान की भव्य शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुई थी। उनकी शादी से पहले शाहरुख खान ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अर्पिता खान की शादी में शामिल होने को लेकर बड़ी बात बोली थी। शाहरुख खान ने सलमान खान की बहन की शादी में जाने को लेकर कहा था, 'मैं अर्पिता की शादी में जरूर जाऊंगा। मैं अर्पिता को तबसे जानता हूं जब वह छोटी बच्ची थी।'
4 of 6
शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : फाइल फोटो
शाहरुख खान ने आगे कहा था, 'मैंने अर्पिता को अपनी गोद में खिलाया है। वह मेरी बहन की तरह है। मुझे उसकी शादी में जाने के लिए निमंत्रण की जरूरत नहीं है। वह मेरे परिवार जैसी हैं और मैं जरूर जाऊंगा।' हालांकि शाहरुख खान अर्पिता की शादी में नहीं जा पाए थे। वह उनकी शादी के संगीत समारोह और रिसेप्शन में शामिल हुए थे। किंग खान ने अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी में जमकर डांट भी किया था।
5 of 6
शाहरुख खान, सलमान खान
- फोटो : instagram/iamsrk, colorstv
शादी के एक महीने बाद शाहरुख खान ने सलमान खान के साथ अपनी सुलह पर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'अहंकार के साथ नहीं बल्कि अत्यंत विनम्रता के साथ मैं यह कहता हूं कि सलमान और मेरी जिंदगी में कई बार खुशियां आईं और बहुत कम दुःख के पल आए लेकिन एक बात जो मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि हम जिंदगी में हमेशा एक-दूसरे के साथ खुशी और निराशा के पल साझा करने के लिए तैयार रहेंगे'।