{"_id":"663a1cfc1d4be6b7760311e1","slug":"arijit-singh-viral-video-singer-cut-his-nails-on-stage-in-dubai-concert-trolls-got-angry-and-reacts-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने दुबई कॉन्सर्ट में स्टेज पर काटे नाखून, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने दुबई कॉन्सर्ट में स्टेज पर काटे नाखून, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 07 May 2024 05:52 PM IST
सार
अरिजीत सिंह को दुबई में एक संगीत कार्यक्रम में गाते हुए देखा गया, जहां वह एक नेल कटर लेकर आए और मंच पर अपने नाखूनों को काटने लगे। गायक की इस हरकत से एक वर्ग हैरान है और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहा है।
अरिजीत सिंह के स्टेज पर परफॉर्म करने के हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का खूब ध्यान खींचा। वीडियो में, मशहूर गायक को मंच के अंत में खड़े होकर अपने नाखूनों को काटने के लिए नेल कटर लेते हुए देखा गया था। अपनी इस हरकत के कारण अरिजीत सिंह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। एक वर्ग उनके इस कृत्य को 'बेहद अनप्रोफेशनल' बता रहा है।
2 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गायक के फैन पेज पर साझा किए गए एक वीडियो में वह ग्रे शर्ट में नजर आ रहे हैं और उनके सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बंधा हुआ देखा जा सकता है। उन्हें दुबई में एक संगीत कार्यक्रम में गाते हुए देखा गया, जहां वह एक नेल कटर लेकर आए और मंच पर अपने नाखूनों को काटने लगे। गायक की इस हरकत से एक वर्ग हैरान है और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहा है।
3 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'बेहद अनप्रोफेशनल।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उन्हें यह कॉन्सर्ट से पहले करना चाहिए था, यह बेहद गैर-पेशेवर है और कॉन्सर्ट में नेल कटर कौन लाता है? क्रेजी स्टफ।' एक अन्य लिखते हैं, 'इसे नम्रता नहीं कहते, ये तो अस्वच्छता है।' एक टिप्पणी में लिखा था, 'मंच के पीछे जाओ, वापस आओ! यह बहुत अच्छा नहीं है। उन्हें मंच पर जाने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था।'
कई फैंस बचाव में भी आए और कमेंट सेक्शन में उनके पक्ष में दलीलें दीं। एक ने लिखा, 'यह हाल ही में दुबई कॉन्सर्ट में हुआ और मैं वहां था। उन्हें गिटार बजाने में दिक्कत हो रही थी और इसलिए उन्हें अपने नाखून काटने पड़े।' एक दूसरे प्रशंसक ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वह अपने गिटार को थोड़ा बेहतर ढंग से टैप कर सके।'
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अरिजीत दुबई में एक और कॉन्सर्ट में नजर आ रहे थे। लेकिन गायक यह पहचानने में असफल रहे कि अभिनेत्री माहिरा खान कॉन्सर्ट की सबसे आगे की लाइन में बैठी थीं। कुछ क्षण बाद, गायक ने चिल्लाकर उनसे माफी मांगी। अरिजीत सिंह ने हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का गाना 'विदा करो' गाया, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।