{"_id":"67407c133861db25a90b90be","slug":"ar-ameen-defends-father-ar-rahman-reacts-to-affair-rumors-on-social-media-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AR Rahman: पिता एआर रहमान के बचाव में उतरे एआर अमीन, अफेयर की अटकलों पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AR Rahman: पिता एआर रहमान के बचाव में उतरे एआर अमीन, अफेयर की अटकलों पर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:19 PM IST
सार
एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने अपने पिता के बचाव में बयान दिया है। उन्होंने उनके बारे में चल रही अफेयर की अफवाहों को आधारहीन बताया। अमीन ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके पिता एक लेजेंड हैं।
दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में अपने 29 साल के शादी को खत्म करने का फैसला किया था। इस घोषणा के बाद से उनके अलगाव को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर कही जाने लगीं। इन कयासों का सिलसिला तब और बढ़ा जब मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क हार्ट्सच से अलग होने का एलान किया।
लगातार लग रहे कयासों के बाद एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया है। अमीन ने कहा, "मेरे पिता एक लेजेंड हैं, ऐसा न सिर्फ उनके अद्वितीय योगदानों वजह से है, बल्कि उनके कई वर्षों में अर्जित किए गए सम्मान और प्रेम के कारण भी। मुझे यह देखकर दुख होता है कि झूठी और आधारहीन अफवाहें फैल रही हैं।
उन्होंने आगे लिखा, "हमें यह याद रखना चाहिए कि जब हम किसी के जीवन और धरोहर के बारे में बात करें तो सत्य और सम्मान की अहमियत को समझें। कृपया ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें। आइए हम उनके सम्मान को बनाए रखें और उस अद्भुत प्रभाव को सम्मानित करें जो उन्होंने हम सभी पर डाला है।"
हाल ही में रहमान और सायरा की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने 1995 में शादी की थी। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं। अलगाव की जानकारी देते हुए सायरा के वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह निर्णय महत्वपूर्ण मानसिक दबाव और असहनीय मतभेदों के कारण लिया गया है। साथ ही, बयान में इस कठिन समय में उनकी निजी जिदगी के लिए गोपनीयता की अपील भी की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।