Kinshuk Vaidya Wedding: ‘शाका लाका बूम बूम’ के ‘संजू’ लेंगे सात फेरे, जानें कौन बन रहीं उनकी जीवनसंगिनी
Kinshuk Vaidya Wedding: ‘शाका लाका बूम बूम’ के अभिनेता किंशुक वैद्य शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिनेता के हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…
विस्तार
लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से कर रहे शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘शाका लाका बूम बूम’ के अभिनेता किंशुक वैद्य अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। उनकी हल्दी और संगीत की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह 22 नवंबर को अलीबाग में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभिनेता ने अपनी शादी की घोषणा नहीं की, लेकिन जोड़े के दोस्तों ने हल्दी समारोह और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। दीक्षा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी की एक तस्वीर फिर से साझा की।
Sana Khan: सना खान के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की खुशखबरी
कैसे शुरु हुई लव स्टोरी?
किंशुक और दीक्षा ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी। किंशुक की मुलाकात वर्ष 2015 में काम के दौरान कोरियोग्राफर दीक्षा से हुई थी। दोनों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने में देर लगी। हालांकि, एक पुराने साक्षात्कार मे उन्होंने कहा था "समय के साथ, हमने महसूस किया कि जीवन पर हमारी समझ एक जैसी थी, जो किसी भी रिश्ते के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। तभी हमने अपनी दोस्ती को आगे ले जाने का फैसला किया, और हमने अपनी सगाई की तारीख तय की।”
बच्चों के सुपरहिरो थे किंशुक वैद्य
अभिनेता ने 90 के दशक के हर बच्चे के बचपन को अपने शो के जरिए खास बना दिया था। ‘शाका लाका बूम बूम’ धारावाहिक की कहानी एक बच्चे ‘संजू’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर स्थिति में अपने दोस्तों की मदद करने के लिए अपनी जादुई पेंसिल का उपयोग करता है। अभिनेता किंशुक ‘एक रिश्ता साझेदारी का’, ‘जात न पूछो प्रेम की’ और ‘वो तो है अलबेला’ जैसे शो में नजर आ चुकी है।
Bollywood Actors Debut Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पहली फीस जानते हैं आप? एक को तो मिले थे महज पांच हजार