बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होगी। इस शाही शादी का जश्न 7 दिसंबर से ही शुरू हो चुका है। बुधवार यानी कि आज हल्दी समारोह है और इससे पहले कल रात मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई है। इस रॉयल वेडिंग के लिए इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जयपुर पहुंचे हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फ्रेंड और रिश्तेदार सिक्स सेंस फोर्ट पहुंच चुके हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस भव्य शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी शामिल होंगे। हालांकि, इस बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका को नहीं ले जाएंगे।
3 of 5
विराट कोहली और वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
यह भी कहा जा रहा है कि ट्रोलिंग से बचने और कोरोना वायरस के नये वैरिएंट को देखते हुए विराट और अनुष्का शर्मा ने इस रॉयल वेडिंग में बेटी वामिका को नहीं ले जाने का फैसला लिया है। विराट और अनुष्का इस शादी के मेन इवेंट और रिसेप्शन में शामिल होंगे।
4 of 5
अनुष्का शर्मा, वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। यही वजह है कि इस शादी में विराट और अनुष्का को भी बुलाया गया है। कटरीना और अनुष्का ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'जब तक है जान' फिल्म और 'जीरो' में साथ काम किया है। सूत्रों की मानें तो इस रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान, निर्देशक करण जौहर, अभिनेता अक्षय कुमार, एक्टर ऋतिक रोशन भी शामिल हो सकते हैं।
5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में एक्टर सलमान खान शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और फराह खान के होटल ताज में रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कुछ सेलेब्स के लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। शादी के तुरंत बाद दिसंबर में दोनों की शूटिंग फिर से शुरू होने की संभावना है। शादी के बाद दोनों मुंबई में दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।