{"_id":"5aa62f2f4f1c1b8e778b4f82","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-kiss-going-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का का KISS सोशल मीडिया पर वायरल, 12 घंटे में मिले छप्परफाड़ लाइक्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट-अनुष्का का KISS सोशल मीडिया पर वायरल, 12 घंटे में मिले छप्परफाड़ लाइक्स
Tue, 13 Mar 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
फिल्मी जगत और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद चंद महीने पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी सात फेरे ले ही लिए। मगर लगातार क्रिकेट और फिल्मों के बिजी शेड्यूल के चलते दोनों अक्सर बिजी ही रहते थे। अब ये कपल अपने काम से आराम लेकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है।
2 of 5
अब दोनों के प्यार की गवाह एक तस्वीर बन चुकी है। बड़े दिनों बाद जब अनुष्का विराट से मिलीं तो उन्होंने किस करते हुए तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में 12 घंटे में 20 लाख लाइक्स मिल चुके थे। खबर लिखे जाने तक लाइक्स की संख्या लगभग 23 लाख के आसपास थी।
विराट भी आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर मौके पर फैन्स से कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इस मौके पर विराट ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की। विराट की तस्वीर को भी अबतक 23 लाख 500 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
बता दें कि विराट जहां साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद रेस्ट पर हैं। वो श्रीलंका में खेली टीम इंडिया, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय सिरीज में नहीं खेल रहे हैं तो वही अनुष्का भी अपनी फिल्म 'सुईधागा' की शूटिंग से वक्त फ्री हुई है। हाल ही में उनकी फिल्म 'परी' भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्सऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
5 of 5
इसके कुछ दिनों पहले ही अनुष्का ने टेरिस पर बैठकर अस्त होते हुए सूरज को देखते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - 'चंदेरी में सनसेट और सनराइज देखना बहुत खूबसूरत पल है। यहां शूटिंग खत्म होने वाली है इस पल को याद करूंगी। अगला पड़ाव भोपाल होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।