जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं जो लहरों के विपरीत चलने में यकीन रखते हैं। अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
अनुराग कश्यप ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'पांच' से की थी लेकिन ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो सकी है हालांकि यूट्यूब पर ये फिल्म मौजूद है। इसके बाद उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे' (2004) बनाई। यह फिल्म भी रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही। अनुराग कश्यप की पहली फिल्म जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो 'गुलाल' थीं। इस फिल्म से अनुराग ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।
3 of 6
Anurag Kashyap
- फोटो : Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप की ज्यादातर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। जिनमें ड्रग्स एडिक्शन, चाइल्ड अब्यूज, डिप्रेशन जैसी समस्याएं दिखाई गई हैं। समाज में ये मुद्दे तो हैं ही लेकिन कम ही लोगों को पता है कि दरअसल वो खुद भी इन सब चीजों से गुजर चुके हैं।
एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने खुलासा किया था कि वो बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे और करीब 11 साल तक शोषित होते रहे थे। अनुराग कश्यप ने कहा था कि 'मैंने उस पुरुष को माफ कर दिया है। जब उसने मेरा शोषण किया तो उस वक्त वो 22 साल का था। कई साल बाद जब वो मुझसे मिला तो उसे भी इस बात का पछतावा था।'
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि 'इन सब बातों को भूलना आसान नहीं होता। उसके बाद जब मैं मुंबई में आया। यहां आकर भी फ्रस्टेशन और गुस्सा मेरे अंदर भरा हुआ था। कई सालों के संघर्ष ने उसे और बढ़ाने का ही काम किया। मैं डिप्रेशन में चला गया था जिससे बाहर आने में कल्कि कोचलिन ने बहुत मदद की।ट