मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्तूबर 1952 को हुआ। संगीत की दुनिया में वो बड़ा नाम हैं। लंबे समय से अब वो फिल्मों में गायिकी से दूर हैं। अपनी मीठी आवाज से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वालीं अनुराधा पौडवाल के बारे में बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline
अनुराधा पौडवाल का बचपन मुंबई में बीता। उनका रुझान शुरुआत से फिल्मों और संगीत की ओर था। 1973 में आई फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी मुख्य रोल में थे। अनुराधा पौडवाल ने फिल्म में जया बच्चन के लिए एक श्लोक गीत गाया था। अनुराधा पौडवाल ने इसके बाद साल 1976 में फिल्म कालीचरण में गाना गाया। उन्होंने सोलो गाने की शुरूआत फिल्म आप बीती से की। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। फिल्मों में गायन के साथ साथ वो स्टेज शो भी करती थीं। किशोर कुमार के साथ उन्होंने करीब 300 स्टेज शो किए।
3 of 5
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline
करियर के शिखर पर अनुराधा पौडवाल को लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ लिया जाता था। माना तो यह भी जाता था कि लता मंगेशकर की जगह अगर किसी को लिया जा सकता है तो वो अनुराधा ही हैं। हालांकि करियर के टॉप पर रहते हुए उन्होंने फिल्मी गानों से किनारा कर लिया और भक्ति गीत, भजन गाने लगीं। नतीजा ये रहा कि 90 के दशक की गायिकाओं अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति को ज्यादा फायदा हुआ। केवल भक्ति गीत गाने से धीरे धीरे उनका करियर ढलान की ओर चला गया।
4 of 5
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline
अनुराधा पौडवाल ने अरुण पौडवाल से शादी की जो खुद भी संगीतकार थे। अरुण पौडवाल की असमय मृत्यु से वो बुरी तरह टूट गईं। वह बस टी सीरीज के साथ मिलकर एक दो गीत देती रहीं। अनुराधा पौडवाल के दो बच्चे आदित्य और कविता हुए। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में किडनी फेल होने से आदित्य का निधन हो गया।
5 of 5
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : instagram/anuradhapaudwalonline
अनुराधा ने अपनी सुरीली आवाज में कई हिट दिए। इनमें धक-धक करने लगा, तू मेरा हीरो, हम तेरे बिन, दिल है कि मानता नहीं, नजर के सामने, जिस दिन तेरी मेरी बात, मुझे नींद ना आए और बहुत प्यार करते हैं सहित अनेक गाने हैं। संगीत के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए 2017 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।