फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बीते दिनों यशराज फिल्म्स के पतन के लिए आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराया था। अनुराग कश्यप का कहना था कि आदित्य चोपड़ा को गुफा में बैठकर हुक्म नहीं देना चाहिए। अब उनके इस बयान पर अनुपम खेर आदित्य चोपड़ा के बचाव में आ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पर कुछ बड़ी फिल्मों के असफल होने का कारण सितारों के देश को लेकर दिए गए पहले के बयानों को बताया है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत से ही यशराज बैनर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गुरी हैं। वाईआरएफ ने इस साल 'जयेशभाई जोरदार', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' जैसी बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में बनाई हैं। सभी फिल्मों में बड़े सितारे होने के बाद भी ये अपना कमाल दिखाने में असफल रहीं। इसी को लेकर अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के दौरान अनुराग कश्यप ने आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि उन्हें लोगों को छूट देनी होगी। उन्हें हुक्म चलाने और कास्टिंग को कंट्रोल नहीं करना चाहिए।
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने अनुराग कश्यप के आदित्य चोपड़ा को लेकर दिए गए बयान पर बात की। उन्होंने कहा,'मुझे आदित्य चोपड़ा पर बहुत गर्व है। यश जी का परिवार मेरे अपने परिवार जैसा है। यश राज फिल्म्स जैसा बैनर बनाना कोई आसान बात नहीं है। लोगों के लिए टिप्पणी करना आसान है। उन्होंने जो कहा वो मैं दोबारा नहीं कहना चाहता।' उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप 'मानव व्यवहार पर अंतिम अधिकार' नहीं हैं।
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उनसे हाल ही में बॉलीवुड द्वारा निर्मित फ्लॉप फिल्मों के बारे में भी पूछा गया और उनकी लोगों द्वारा की गई पुरानी टिप्पणियों के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कि वह विशेष रूप से आमिर खान पर इशारा कर रहे थे और कहा, 'लोग समझते हैं कि मैं किसकी ओर इशारा कर रहा हूं। मैंने कुछ बयान भी दिए हैं जो मुझे परेशान करते हैं। लेकिन मैं सबसे पहले अपने देश के लिए हूं, अगर कोई मेरे देश के बारे में अच्छी बातें नहीं कहता है, तो मुझे थोड़ा दुख होता है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर किसी की फिल्म नहीं चली तो मुझे दुख होता है। हम सभी विवादास्पद बयान देते हैं, लेकिन जब आप जिम्मेदारी की स्थिति में होते हैं, तो आपको जिम्मेदार बयान देने पड़ते हैं।'
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि अब उन्हें मेनस्ट्रीम सिनेमा में काम नहीं मिलता। करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और साजिद नाडियाडवाला उन्हें फिल्में ऑफर नहीं करते, जबकि एक समय पर वह सभी के चहेते थे। उन्होंने कहा था कि वह अब खुद को कास्ट करने का दोष उनको नहीं दे सकते हैं। ज्ञात हो कि इस साल अनुपम खेर की 'द कश्मीर फाइल्स' और तेलुगू फिल्म 'कार्तियेक 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही है।