फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher announced his next directorial venture Australia India Co Production film The Return at IFFI Goa

Anupam Kher: इफ्फी 2024 में अनुपम खेर की नई फिल्म का एलान, तन्वी द ग्रेट के बाद फिर संभालेंगे निर्देशन की कमान

Sat, 23 Nov 2024 12:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Nov 2024 12:11 PM IST
सार

IFFI 2024: अभिनेता अनुपम खेर के निर्देशन में फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' आने वाली है। इस फिल्म के बाद अभिनेता एक और फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने वाले हैं, जिसका एलान इफ्फी 2024 में किया गया है।

विज्ञापन
Anupam Kher announced his next directorial venture Australia India Co Production film The Return at IFFI Goa
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

गोवा में चल रहे 55वें अतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI Goa 2024) में अनुपम खेर की अगली फिल्म से पर्दा उठ गया है। अभिनेता इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और इसका निर्माण भारत और ऑस्ट्रेलिया के सह-सहयोग से होगा। फिल्म की शूटिंग कहां होगी और कब तक रिलीज हो सकती है? चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

IFFI GOA 2024: इशिता राज की वेब सीरीज का पहला लुक देख चौंके लोग, राजनंदिनी के किरदार पर बजीं खूब तालियां

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?
अनुपम खेर की नई फिल्म का नाम है 'द रिटर्न'। इस फिल्म को भारत और ऑस्ट्रेलिया की निर्माता कंपनियां मिलकर बनाएंगी। फिल्म 'द रिटर्न' को लेकर तब जानकारी सामने आई है, जब अनुपम खेर के स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अनुपम खेर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में दुनियाभर में रिलीज होगी। 
Box Office Report: रूह बाबा ने निकाली 'सिंघम अगेन'-'द साबरमती रिपोर्ट' की हवा, सिनेमाघरों से लौट रही 'कंगुवा'

ऑस्ट्रेलिया में होगी अधिकांश शूटिंग
'द रिटर्न' का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई फिल्म कंपनी टेम्पल के साथ साझेदारी में किया जाएगा। इस फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में पूरी किए जाने की योजना है। इसमें लीड भूमिका के लिए ऑस्ट्रेलियाई कलाकार को कास्ट किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म की मेकिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। हालांकि, फिल्म की कहानी क्या होगी, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई हैं।
The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पोस्ट कर बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन

क्या बोले अनुपम खेर?
अनपुम खेर ने अपनी नई फिल्म को लेकर कहना है, 'मैंने जब 1998 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग की, तभी से मुझे ऑस्ट्रेलिया से प्यार है। मैंने अपना नाटक पेश किया और रसेल क्रो के साथ AACTA (ऑस्ट्रेलियाई अकादमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स) अंतर्राष्ट्रीय जूरी का हिस्सा रहा हूं। अब जब फिल्म के सह-निर्माण पर साझेदारी हुई है, तो निर्देशक के तौर पर अपनी अगली फिल्म ऑस्ट्रेलिया में बनाना मेरे लिए कोई मुश्किल काम नहीं है'।
Raza Murad: 'एक नजर' से बॉलीवुड में किया डेब्यू, शत्रुघ्न सिन्हा की जगह मिला था रजा मुराद को वकील का किरदार

अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में कर चुके हैं काम
अनुपम खेर ने एंग ली, डेविड ओ. रसेल और वुडी एलन सहित कई निर्देशकों के साथ काम किया है। 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक', 'होटल मुंबई' और सीरीज 'न्यू एम्स्टर्डम' में उन्हें बाकायदा क्रेडिट दिया गया है। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी फिल्म 'विजय 69' रिलीज हुई। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। क्रिटिक्स से इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
Hina Khan Health Update: अब कैसी है हिना खान की तबीयत? अभिनेत्री ने बताया हाल, बोलीं- 'दुआओं में याद रखिए'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed