फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina Khan Health Update: Famous actress talk about her health amid breast cancer treatment video Viral

Hina Khan Health Update: अब कैसी है हिना खान की तबीयत? अभिनेत्री ने बताया हाल, बोलीं- 'दुआओं में याद रखिए'

Sat, 23 Nov 2024 11:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

Hina Khan Health: अभिनेत्री हिना खान बिग बॉस 18 के वीकएंड का बार एपिसोड में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वे इस एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचीं।

विज्ञापन
Hina Khan Health Update: Famous actress talk about her health amid breast cancer treatment video Viral
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। हिना खान बड़ी हिम्मत के साथ इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। इस बीच वे अपने वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं। उन्हें शूटिंग करते देखा जाता है। घूमते-फिरते देखा जाता है। हिना अपनी जिंदगी का हर अपडेट फैंस के साथ साझा करती हैं। हिना खान ने हाल ही में अपनी सेहत का हाल बताया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है? 

विज्ञापन

कहा- 'दुआओं में याद रखिए'
हिना खान जब बिग बॉस के वीकएंड का वार एपिसोड की शूटिंग करने पहुंचीं, इस दौरान पैपराजी से उनकी मुलाकात हुई। पैप्स ने सवाल किया, 'आपकी तबीयत कैसी है?' अभिनेत्री ने कहा, 'चल रहा है, बस आप लोग अपनी दुआ में याद रखिए'। इस दौरान अभिनेत्री काफी हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को खूबसूरत पोज दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं हिना
हिना खान ने कल शुक्रवार 22 नवंबर को रियलिटी शो के आगामी एपिसोड की शूटिंग की। इस दौरान वह सिल्वर टू-पीस सूट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर लेयर्ड नेकलेस के साथ अपना लुक कंपलीट किया। बिग बॉस 18 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि हिना खान खुद भी इस रियलिटी शो के 11वें सीजन में बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले चुकी हैं। फिलहाल वे 18वें सीजन के वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आएंगी। यह एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। 
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने बच्चों को दी अच्छी परवरिश, सुहाना खान-अनन्या पांडे की दोस्ती पर बोलीं भावना पांडे

विज्ञापन

फैंस बोले- 'लौट आई शेरनी'
हिना खान के वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कृपया हिना के लिए दुआ करें'। एक यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाएंगी'। एक यूजर ने लिखा, 'आप इसी तरह मजबूत बनी रहिए। आप शेरनी हैं'। हिना खान टीवी जगत की चर्चित अदाकारा हैं। उन्होंने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका अदा कर घर-घर में पहचान बनाई। 
Raza Murad: 'एक नजर' से बॉलीवुड में किया डेब्यू, शत्रुघ्न सिन्हा की जगह मिला था रजा मुराद को वकील का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed