अभिनेता रजा मुराद को उनके टीवी सीरियल और फिल्मों के कारण प्रशंसक जानते और पसंद करते हैं। रजा मुराद ने छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी अपनी धाक जमाई। बात करें फिल्मों की तो रजा मुराद ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रजा मुराद ने राजीव कपूर, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।
2 of 5
रजा मुराद
- फोटो : इंस्टाग्राम @razamurad1950
अमिताभ बच्चन के साथ मिला ब्रेक
रजा मुराद को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम करके डेब्यू करने का मौका मिला। अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म में काम करने को लेकर रजा मुराद अक्सर बात करते हैं। इस फिल्म का निर्माण निर्माता निर्देशक बी आर इशारा ने की है। रजा मुराद ने एक नजर में वकील की भूमिका निभाई थी।
3 of 5
रजा मुराद
- फोटो : इंस्टाग्राम @razamurad1950
शत्रुघ्न सिन्हा का मिला किरदार
रजा मुराद को शत्रुघ्न सिन्हा की जगह फिल्म में किरदार मिला था। इसको लेकर रजा मुराद ने खुद बताया कि तब तक शत्रुघ्न सिन्हा इतने व्यस्त हो चुके थे कि उनकी डेट्स में दिक्कत हो रही थी। इसी कारण रजा तो उनकी जहब बी आर इशारा ने मुझे बुलाया। इस फिल्म के लिए रजा मुराज ने पहली बार 28 जुलाई 1971 को मैंने पहला शॉट दिया था।
4 of 5
रजा मुराद
- फोटो : इंस्टाग्राम @razamurad1950
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं रजा मुराद
रजा मुराद को उनके अभिनय के कारण प्रशंसक पसंद करते हैं। फिल्मी सफर के अलावा बात करें रजा मुराद की फिल्मों की तो 'एक नजर' के अलावा रजा मुराद 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'हिना', 'नमक हराम', 'राम लखन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
5 of 5
रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटे पर्दे पर भी बनाया नाम
रजा मुराद को छोटे पर्दे पर भी कई धारावाहिकों में देखा जा चुका है। छोटे पर्दे पर भी उनकी भूमिकाओं को प्रशंसक पसंद करते हैं। वे 'मधुबाला', 'वीर शिवाजी', 'बाइबिल की कहनियां', 'रिश्तों की डोर', 'क्रांति' जैसे टीवी धारावाहिकों पर काम कर चुके हैं।