बॉक्स ऑफिस के रण में अब अभिषेक कुमार अभिनीत फिल्म 'आई वांट टू टॉक' भी शामिल हो गई है। वहीं, हालिया रिलीज बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में भी दर्शकों को लुभाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है। इसके उलट साउथ की फिल्म 'कंगुवा' भी सिनेमाघरों में दम तोड़ती नजर आ रही है। हालांकि, हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' और 'अमरण' दर्शक जुटाने में सफल रही है। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 7
आई वांट टू टॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
'आई वांट टू टॉक'
अभिषेक कुमार अभिनीत फिल्म 'आई वांट टू टॉक' ने 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, शूजित सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल नजर आ रही है। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर महज 25 लाख रुपये की ओपनिंग ली। शुक्रवार को 'आई वांट टू टॉक' की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 7.44 प्रतिशत रही, जिसमें सबसे अधिक चेन्नई (28 प्रतिशत) में दर्ज की गई।
3 of 7
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन'
अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सिंघम अगेन' कारामात दिखाने में विफल रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह कॉप ड्रामा अपना बजट निकालने के लिए भी संघर्ष कर रही है। 22वें दिन इस फिल्म ने महज 74 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 236.89 करोड़ रुपये ही हो पाया है। मूवी का बजट तकरीबन 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
4 of 7
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
'भूल भुलैया 3'
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज के 22वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। फिल्म पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह मूवी अब 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। 'भूल भुलैया 3' ने 22वें दिन 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसका अब तक का टोटल 240.82 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 7
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
'द साबरमती रिपोर्ट'
विक्रांत मैसी और राशि खन्ना अभिनीत फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को हाल ही में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। जब एक फिल्म टैक्स फ्री होती है तो उसकी कमाई में इजाफा होता है। हालांकि, यह फायदा भी 'द साबरमती रिपोर्ट' नहीं ले पा रही है क्योंकि दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं। 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड से प्रेरित फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 68 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म अब तक अपने खाते में 12.18 करोड़ रुपए ही जोड़ पाई है।