{"_id":"60601aa0deff0709d9485ba9","slug":"ankita-lokhande-shares-photo-missing-boyfriend-vicky-jain-says-come-soon-okie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड विक्की को मिस कर रहीं हैं अंकिता लोखंडे, भावुक होकर लिखा- जल्दी आ जाओ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड विक्की को मिस कर रहीं हैं अंकिता लोखंडे, भावुक होकर लिखा- जल्दी आ जाओ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया हैंडल से अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो के साथ साथ अंकिता ने यह भी बताया कि वह विक्की को मिस कर रही हैं। अंकिता और विकी की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, पिछले कई सालों से अंकिता विकी एक साथ रहते हैं। लेकिन इन दिनों विक्की किसी प्रोजेक्ट की वजह से उनसे दूर हैं। ऐसे में अंकिता उन्हें मिस कर रही हैं और याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है। फैंस अंकिता की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीर के साथ साथ अंकिता ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।
3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता ने लिखा, मेरे प्रिय जल्दी आ जाओ। फोटो में अंकिता लाइट ब्लू साड़ी में अपना साइड पोज दे रही हैं वहीं विक्की भी लाइट पिंक कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में दोनों की जोड़ी शानदार लग रही हैं।यह पहली बार नहीं है जब अंकिता ने विक्की के साथ कोई फोटो शेयर की हो। इससे पहले भी कई बार अपने प्यार का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती रही हैं।
अंकिता और विक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं,लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कई बार इनके रोमांस पर निराशा जाहिर करते हैं। हालांकि अंकिता को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और वो खुले तौर पर विक्की के लिए अपना प्यार जताती हैं। वहीं विक्की और अंकिता के फैंस जल्द से जल्द इस कपल के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि अंकिता और विक्की अपने फैंस के साथ कब ये खुशखबरी साझा करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता विकी जैन से पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब छह सालों तक डेट किया था। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता को विक्की जैन के रूप में नया प्यार मिला। बता दें कि विकास जैन उर्फ विक्की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं और वो मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ऑनर भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।