टेलीविजन स्टार अंजलि आनंद ने 'ढाई किलो प्रेम' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में अपने अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता है। हालांकि, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में गोलू रंधावा की भूमिका उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट बना है। अंजलि इन दिनों जबर्दस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके प्रशंसक अंजलि के नए लुक को देखकर काफी हैरान हो गए हैं।
2 of 5
अंजलि आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रोमांटिक-ड्रामा में अंजलि ने रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) की बहन गोलू उर्फ गायत्री रंधावा का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह काफी फिट नजर आ रही हैं। अंजलि के इस ट्रांसफॉर्मेशन के फैंस कायल हो रहे हैं।
3 of 5
अंजलि आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि ने जबर्दस्त शारीरिक परिवर्तन किया है और इसने उनके प्रशंसकों को एक ही समय में चकित और हैरान कर दिया है। इस पर यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन अंजलि ने बिना जिम जाए ही जबर्दस्त शारीरिक बदलाव किया। अपने 'फैट टू फिट' जर्नी का खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा, "नौ महीने से लगातार काम कर रही हूं, सिर्फ शूटिंग कर रही हूं और लगातार घूम रही हूं। जिम में कदम नहीं रखा।"
4 of 5
अंजलि आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि ने आगे बताया कि पहले वह अक्सर इमोशनल ईटिंग करती थीं, लेकिन अब उन्होंने यह आदत छोड़ दी है। अंजलि की वायरल तस्वीरों पर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं और प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं।
5 of 5
अंजलि आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'गोलू को क्या हो गया है। अब तो और ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंजलि का यह ट्रांसफॉर्मेशन देख यकीन नहीं होता है कि यह हमारी गोलू हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह सच में अंजलि ही हैं। बार-बार देखने पर समझ में आ रहा है। वाकई में हमारी गोलू तारीफ के काबिल हैं।'
Travel Agent: धर्मेंद्र फिर पंजाबी फिल्म करने को तैयार, एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़ का बेटा करने जा रहा डेब्यू