अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन मशहूर हस्तियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। जल्द ही माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी जमकर ठुमके लगाए और महफिल लूट ली। दोनों 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर थिरकते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने डांडिया मूव्स भी दिखाए।
Anant-Radhika Pre Wedding: 'गल्लां गूड़ियां' पर जमकर थिरके रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, गरबा भी खेलता दिखा कपल
Ankita Lokhande: दिल से देसी हैं अंकिता लोखंडे, बोलीं- हम पेरिस जाकर भी थेपला-अचार खाते हैं
Manisha Rani: 'झलक दिखला जा 11' की विजेता मनीषा बनना चाहती हैं बॉलीवुड की रानी, बोलीं- कार्तिक मेरे हीरो हैं
रणवीर सिंह पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते नजर आए, वहीं दीपिका पादुकोण गर्भवस्था में होने के कारण एक ही जगह पर खड़ी होकर डांस कर रही थीं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने फैंस के साथ यह खुश खबरी साझा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें बच्चे के कपड़े और जूतों के चित्र बने हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे सितंबर, 2024 में पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।
Anant Radhika Pre Wedding: सुहाना से लेकर नव्या तक ने बिखेरा जलवा, देखिए अंबानी परिवार के फंक्शन की तस्वीरें
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी इस साल 12 जुलाई को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले तीन दिन का प्री वेडिंग फंक्शन किया गया है, जो एक मार्च से शुरू हो गया था और आज यह तीन मार्च तक चलेगा। इस पार्टी में शाहरुख, सलमान और आमिर के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल हैं। वहीं समारोह में शामिल होने के लिए एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसी मशहूर खेल हस्तियां भी पहुंचीं।