Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar spotted in wheelchair at Mumbai airport with Shabana Azmi video goes viral

जावेद अख्तर: व्हीलचेयर पर नजर आए गीतकार, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान; शबाना आजमी भी आईं नजर

Sun, 15 Nov 2026 04:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

  • जावेद अख्तर और शबाना आजमी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया है।
  • हाल ही में शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था।
  • उनके मुताबिक जब वह शून्य से शुरू करके यहां तक पहुंच सकते हैं तो आप क्यों नहीं।

विज्ञापन
Javed Akhtar spotted in wheelchair at Mumbai airport with Shabana Azmi video goes viral
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए। रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे देखा गया। उनके साथ उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी थीं।
विज्ञापन

 
फोटोग्राफर जब उनको अपने कैमरे में कैद कर रहे थे, तब उन्होंने जावेद अख्तर से खड़े होकर पोज देने की गुजारिश की, तो उन्होंने उनकी बात मान ली। फिर उन्होंने शबाना आजमी के साथ कैमरे के सामने पोज दिया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जावेद अख्तर की तबीयत ठीक है। उन्होंने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर क्यों ली, इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। 
Trending Videos

शबाना आजमी ने याद किए जावेद अख्तर के संघर्ष के दिन
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली शबाना आजमी अक्सर अपने लेखक पति के साथ बिताए पलों की पुरानी यादें साझा करती रहती हैं। अक्तूबर में दिग्गज अभिनेत्री ने जावेद अख्तर के मुश्किल दिनों को याद करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने से पहले उन्होंने कितनी कठिन परिस्थितियों का सामना किया था।
विज्ञापन

Javed Akhtar spotted in wheelchair at Mumbai airport with Shabana Azmi video goes viral
जावेद, शबाना - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिनों तक नहीं मिला खान
शबाना ने बताया कि उनके जीवन में ऐसे दिन भी आए थे, जब उनके पास सोने के लिए कोई जगह नहीं थी और खाने के लिए भी कुछ खास नहीं था। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जावेद अख्तर की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए शबाना आजमी ने लिखा, '4 अक्तूबर 1964। एक नौजवान लड़का अपनी जेब में सिर्फ 27 नए पैसे लेकर बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा, मगर उसकी आंखों में बड़े-बड़े सपने थे। जिंदगी ने उसे कई कड़े झटके दिए। वह फुटपाथों पर, रेलवे स्टेशनों पर और कई स्टूडियो के परिसर में सोया। एक समय ऐसा भी आया जब उसे लगातार 3 दिनों तक कुछ खाने को नहीं मिला और उसके शरीर पर जो कपड़े थे, वे भी पूरी तरह फट चुके थे।'
विज्ञापन

शबाना ने दी प्रेरणा
उन्होंने आगे लिखा, 'निराशा के उस दौर में जब वह हार मान सकते थे, उन्होंने खुद से कहा, 'मैं यूं ही मरने के लिए पैदा नहीं हुआ था। ये दिन जरूर बदलेंगे' और सच में दिन बदले भी। दशकों बाद 4 अक्तूबर 2026: एक ऐसा जीवन जिसने भारत को कुछ सबसे यादगार शब्द दिए हैं। यह जावेद अख्तर की कहानी है। कुछ सफर लगभग शून्य से शुरू होते हैं, बस एक सपने के सहारे। अगर वह ऐसा कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं। कभी हार न मानें।'

जावेद-शबाना का वर्कफ्रंट
  • बता दें कि जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी 9 दिसंबर 1984 को हुई थी।
  • आखिरी बार जावेद अख्तर ने सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के लिए गाने लिखे।
  • आखिरी बार शबाना आजमी को इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में एक दमदार रोल में देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed