Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda Enjoying quality time with rashmika mandanna and family in Japan shares photos

विजय देवरकोंडा: रश्मिका और परिवार के साथ जापान में छुट्टियां मना रहे एक्टर, सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो

Sun, 15 Nov 2026 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

  • Vijay Deverakonda Japan Vacation Photos: अभिनेता विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ जापान में छुट्टियां मना रहे हैं।
  • उन्होंने वेकेशंस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
  • इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना, विजय के माता-पिता और भाई नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Enjoying quality time with rashmika mandanna and family in Japan shares photos
परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जापान घूमने निकले हैं। इस यात्रा में इन दोनों के साथ पूरा परिवार भी है। विजय ने आज रविवार को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूरी फैमिली साथ में कीमती पल बिताती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

Vijay Deverakonda Enjoying quality time with rashmika mandanna and family in Japan shares photos
परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

पसंदीदा लोगों के साथ जिंदगी का जश्न
विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी एक्ट्रेस रश्मिका, अपने माता-पिता और भाई के साथ जापान की सैर पर हैं। परिवार के साथ ने इस ट्रिप को और खूबसूरत बना दिया है। एक्टर ने फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने पसंदीदा लोगों के साथ जिंदगी का जश्न। कुछ यादें, जिंदगी को सही तरीके से जीने की, उन लोगों के साथ जो मेरी जिंदगी हैं। जापान नवंबर 2026।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda Enjoying quality time with rashmika mandanna and family in Japan shares photos
परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

पसंदीदा खाने का लिया जायका

कुछ तस्वीरों में पूरा परिवार साथ है। वहीं, कुछ में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ नजर आ रहे हैं। वहां दोनों ने जापान में अपना पसंदीदा खाना भी एजॉय किया। खासतौर से वहां के स्पेशल पैनकेक का लुत्फ उठाया। विजय ने लिखा, 'अगली जापान यात्रा तक इस पैनकेक का इंतजार करना पड़ता है'। एक तस्वीर में वे रश्मिका के कंधे पर सिर टिकाए बैठे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरा घर'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)


विज्ञापन

Vijay Deverakonda Enjoying quality time with rashmika mandanna and family in Japan shares photos
परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटिजंस ने ली चुटकी, कहा- 'ऐसी पोस्ट 100 बार डालो'
रश्मिका मंदाना के साथ विजय ने कई फोटोज शेयर किए हैं। इस पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने चुटकी ली है। एक ने लिखा है, 'कॉफी विद करण शो से आने के बाद रश्मिका के साथ काफी फोटोज पोस्ट कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी तस्वीरों के जरिए विजय रश्मिका के प्रति अपना प्यार साबित कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसी पोस्ट 100 बार डालो'।

Vijay Deverakonda Enjoying quality time with rashmika mandanna and family in Japan shares photos
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण' में क्या हुआ?
करण जौहर के चैट शो में विजय और रश्मिका पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कई खुलासे किए थे। इसी दौरान विजय ने कहा था कि रश्मिका ने जब उनसे शादी के लिए कहा था तो उन्होंने एक्ट्रेस से मजाक में कहा था कि उन्हें 100 बार पूछना पड़ेगा। इसके बाद विजय को काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed