फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 17 fame Ankita Lokhande shares she and husband Vicky Jain eat thepla achaar on their Paris vacation

Ankita Lokhande: दिल से देसी हैं अंकिता लोखंडे, बोलीं- हम पेरिस जाकर भी थेपला-अचार खाते हैं

Sun, 03 Mar 2024 10:57 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 03 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

अंकिता लोखंडे आने वाले दिनों में रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में दिखाई देने वाली हैं। अंकिता अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं, पिछली बार वे कंगना रणौत के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका' में दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 fame Ankita Lokhande shares she and husband Vicky Jain eat thepla achaar on their Paris vacation
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में वे शो 'बिग बॉस 17' में नजर आईं। इस शो में उन्होंने पति विक्की जैन के  साथ भाग लिया था। दर्शकों ने शो के दौरान अंकिता को काफी पसंद भी किया था, लेकिन वे विजेता नहीं बन पाईं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान अंकिता अपनी निजी जिंदगी और आने वाली फिल्मों के बारे में खुलकर बातें करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन


बाहर खाना नहीं पसंद 
अंकिता लोखंडे को जब भी काम से ब्रेक मिलता है वे पति विक्की संग घूमने निकल जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे और विक्की को घूमना पसंद है। हम अक्सर पेरिस जाते रहते हैं छुट्टियों के लिए, लेकिन हमें बाहर का खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। हम लोग कहीं भी जाते हैं तो घर से अपना खाना लेकर जाते हैं। आपलोग कभी भी हमें बाहर डिनर पर जाते नहीं देखते होंगे।'
विज्ञापन


Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस में खाया थेपला-अचार 
अंकिता अपनी बात जारी रखते हुए बताती हैं, 'देखिए हम खाने के शौकीन हैं, लेकिन हम कोई भी नया व्यंजन ट्राई नहीं करते हैं। आप यकीन नहीं करेंगे हम पेरिस में भी थेपला और अचार खाते हैं। विक्की को भी बाहर का खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। वे घर की रोटी और सब्जी खाना पसंद करते हैं। मैं भी दाल-चावल और सब्जी खाती हूं। मुझे विदेशी व्यंजनों का शौक नहीं है।'

Box Office Report Saturday: 'लापता लेडीज' की कमाई में सुधार, 'आर्टिकल 370' ने नौवें दिन फिर दिखाया कमाल

अंकिता का वर्क-फ्रंट 
अंकिता लोखंडे आने वाले दिनों में रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में दिखाई देने वाली हैं। अंकिता अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं, पिछली बार वे कंगना रणौत के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका' में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed