फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani wants to work with Kartik Aaryan helping poors with her prize money

Manisha Rani: 'झलक दिखला जा 11' की विजेता मनीषा बनना चाहती हैं बॉलीवुड की रानी, बोलीं- कार्तिक मेरे हीरो हैं

Sun, 03 Mar 2024 10:20 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 03 Mar 2024 10:20 AM IST
सार


मनीषा रानी समाज के पिछड़े वर्गों के लिए कुछ करना चाहती हैं। वे कहती हैं, 'पिछले साल नवंबर में मैंने 11 लड़कियों की मदद की। मैं चाहती हूं के वे लड़कियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएं।'

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani wants to work with Kartik Aaryan helping poors with her prize money
मनीषा रानी कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल यानि शनिवार रात को शो 'झलक दिखला जा 11' को अपना विजेता मिल गया। अभिनेत्री मनीषा रानी 'झलक दिखला जा 11' की ट्रॉफी जीत चुकी हैं। साथ ही साथ उन्हें 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। शो जीतने के बाद मनीषा मीडिया से बातें करती नजर आईं। उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान  भी मीडिया से साझा किया। 
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन हैं पसंद 
मनीषा रानी अपने शोख अंदाज के लिए मशहूर हैं। शो में भी कई बार अपनी इन्हीं अदाओं से वे जजों के दिलों को जीतती नजर आई थीं। मनीषा मीडिया से बातें करते हुए कहती हैं, 'मैं अब फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मैं कार्तिक आर्यन की हीरोइन बनना चाहती हूं। वे मुझे काफी पंसद हैं। मेरा सपना है कि मैं उनके साथ फिल्म करूं।'
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन

 सलमान और शाहिद भी हैं लिस्ट में 
मनीषा रानी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने बचपन से ही हीरोइन बनने का सपना देखा है। मुझे शाहिद कपूर बहुत अच्छे लगते हैं। उनकी फिल्म 'इश्क-विश्क' मैंने कई बार देखी है। वैसे सलमान खान के साथ भी मैं काम करना चाहूंगी।'

Box Office Report Saturday: 'लापता लेडीज' की कमाई में सुधार, 'आर्टिकल 370' ने नौवें दिन फिर दिखाया कमाल

गरीबों की मदद 
मनीषा रानी समाज के पिछड़े वर्गों के लिए कुछ करना चाहती हैं। वे कहती हैं, 'पिछले साल नवंबर में मैंने 11 लड़कियों की मदद की। मैं चाहती हूं के वे लड़कियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएं। मैं अपनी पुरस्कार राशि का भी कुछ हिस्सा इनलोगों पर खर्च करने वाली हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed