'गुलाबो सिताबो' के चक्कर में बिग बी का हुआ ऐसा हाल, रिक्शे में सफर करते देख फैंस भी हैरान
अमिताभ बच्चन का ऐसा लुक देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके सामने बिग बी हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने इस लुक की कई सारी तस्वीरें शेयर की साथ ही ये भी बताया कि ऐसा लुक पाने के लिए उन्हें कई घंटे बैठे रहना पड़ता है। अमिताभ ने लिखा- इस रूप को बनाने में हर दिन 3 घंटे लगते हैं और ऐसे हालात होते हैं, जहां ये बनाया जाता है।
T 3215 -
- इस रूप को बनाने में ३ घंटे लगते हैं प्रतिदिन , और ऐसे हालात होते हैं , जहाँ ये बनाया जाता है pic.twitter.com/JoNTFFCkYn
सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अमिताभ बच्चन के इस लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) में उनका किरदार सबसे अलग और जबरदस्त होने वाला है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में हैं।