एक बार फिर अमिताभ बच्चन का पुराना दर्द उभर आया है जिससे वो काफी परेशान हो गए हैं। हाल ही में बिग बी की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो गले में ब्रेस पहने हुए थे। बिग बी को इस अवस्था में देख उनके सभी फैंस चौंक गए।
बुढ़ापे में उठा जवानी का दर्द, बेहाल हुए अमिताभ बच्चन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
इस बारे में अपने ब्लॉग पर बिग बी ने लिखा, 'लोगों ने मेरी ब्रेस पहने हुए तस्वीरें देखीं..किसी ने हैरानी जताई तो किसी ने उपचार कराने का सुझाव दिया। मैं बताना चाहूंगा कि मेरी गर्दन में वाकई दर्द है और ये दर्द उन्हीं पुरानी चोटों का नतीजा है जो मुझे 'डॉन' जैसी कई फिल्मों के स्टंट करने के दौरान लगीं।'
बुढ़ापे में उठा जवानी का दर्द, बेहाल हुए अमिताभ बच्चन
वो चोटें तो ठीक हो गईं लेकिन उनके घाव और वो दर्द अभी भी ताजा है। वो दर्द अभी भी बिग बी को परेशान करता है।
बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, 'उस जमाने में कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं होते थे और हम ऊंचाई से भी बिना किसी सुरक्षा के कूद जाते थे। उस वक्त डुप्लीकेट कलाकारों और वीएफएक्स तकनीक का भी जोरों पर चलन नहीं था।'
बुढ़ापे में उठा जवानी का दर्द, बेहाल हुए अमिताभ बच्चन
इस दर्द से बिग भी इस कदर परेशान हैं कि ना तो वो सो पाते हैं और ना ही ढंग से खड़े हो पाते हैं।
बुढ़ापे में उठा जवानी का दर्द, बेहाल हुए अमिताभ बच्चन
बता दें कि फिल्म 'कुली' के दौरान भी बिग बी के साथ कुछ ऐसा ही हादसा हो गया था। एक स्टंट के दौरान एक्टर पुनीत इस्सर ने उन्हें इतनी जोर का पंच जड़ा कि बिग बी बुरी तरह घायल हो गए। उस स्टंट से बिग बी की जान पर बन आई और कई दिनों तक वो बिस्तर पर ही पड़े रहे।