फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, जानें कितने लाख रुपये किए दान

Wed, 09 Oct 2019 08:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Oct 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan donated Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood affected Bihar
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन न सिर्फ एक कमाल के एक्टर हैं बल्कि साथ ही साथ एक मददगार इंसान भी हैं। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ ने जरूरतमंदो की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमिताभ ने बिहार सरकार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपए की राशि दान दी है।

Amitabh Bachchan donated Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood affected Bihar
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI

दरअसल बाढ़ से बिहार के हालात काफी बेहाल हो गए हैं। ऐसे में एक तरफ जहां सरकार जरूरतमंदों की मदद कर रही है तो वहीं अमिताभ ने भी मुख्यमंत्री आपदा कोष में 51 लाख रुपये दान में दिए हैं। इसके साथ ही अमिताभ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भी लिखा जो चार अक्टूबर का है।
 

Amitabh Bachchan donated Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood affected Bihar
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

खत में अमिताभ ने इस आपदा पर दुख जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना और सहानुभूति भी जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि वह पीड़ितों की मदद के लिए अपनी ओर से छोटी सी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan donated Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood affected Bihar
flood in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

बता दें कि बिहार में बाढ़ और भारी बारिश से जनता का बुरा हाल है। राज्य में करीबन 160 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं अब जब धीरे धीरे पानी उतर रहा है तो बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया से प्रभावित लोगों की संख्या भी 900  से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan donated Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood affected Bihar
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें को अमिताभ बच्चन फिलहाल छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति से धमाल मचा रहे हैं। इसके साथ ही बड़े पर्दे पर हाल ही में उनकी फिल्म 'सई रा नरसिम्हा  रेड्डी' रिलीज हुई थी। इसके अलावा रणबीर- आलिया के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी वो नजर आएंगे।


पढ़ें: कभी कामसूत्र की टीचर बनीं तो कभी निभाया तवायफ का किरदार, ये हैं रेखा की पांच बोल्ड फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed