बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को अपना 80 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। अमिताभ इस उम्र में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने काम पर पूरा ध्यान देते हैं। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से की थी, जो साल 1969 में रिलीज हुई थी। इंडस्ट्री से जुड़े अमिताभ को 60 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, जिसमें उन्होंने कई उतार चढ़ाव का सामना किया। लेकिन साल 1982 में फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसके वजह से वह मौत की मुंह में जाते-जाते बचे थे।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना साल 24 जुलाई 1982 की है, जब अमिताभ बच्चन बेंगलुरु में अपनी फिल्म 'कुली' के एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। यह सीन अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच फिल्माया जा रहा था। इस दौरान पुनीत का मुक्का गलती से अमिताभ के पेट में लग गया, जिस वजह से उन्हें पेट में गंभीर चोट लग गई। यह मुक्का इतना तेज था कि उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी मल्टिपल सर्जरी की, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ के इलाज के दौरान एक मौका ऐसा भी आया था जब उनके शरीर ने दवाईयों पर रिएक्ट करना ही छोड़ दिया था। उनकी स्थिति दिन ब दिन बिगड़ रही थी। उन्हें निमोनिया हो गया था, जिस वजह से उनके शरीर में जहर फैल रहा था। इस दौरान डॉक्टर्स ने पहली बार कहा था कि अमिताभ की हालत नाजुक है। इसी वजह से उनका एक और ऑपरेशन हुआ। इलाज के दौरान अमिताभ बच्चन को 200 लोगों का खून चढ़ाया गया, जिसमें पुनीत इस्सर की पत्नी, शम्मी कपूर की बेटी और परवीन बाबी सहित कई लोग शामिल थे।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ की सलामती के लिए हजारों-लाखों लोग दुआ मांग कर रहे थे। भारी संख्या में फैंस मंदिरों में पहुंच रहे थे और जगह-जगह पर हवन भी हो रहे थे। वहीं, धीरे-धीरे अभिनेता की तबीयत में भी सुधार आने लगा। ब्रिज कैंडी अस्पताल से अमिताभ बच्चन को 24 सितंबर को छुट्टी दी गई थी। इस मौके अभिनेता से मिलने के लिए भारी संख्या में फैंस अस्पताल के गेट पर नजर आए। यहां पर अभिनेता ने अपने फैंस से कहा था, 'जिंदगी और मौत के बीच यह एक भयावह अग्नि परीक्षा थी। दो महीने का अस्पताल प्रवास और मौत से लड़ाई खत्म हो चुकी है। अब मैं मौत पर विजय पाकर अपने घर लौट रहा हूं।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकली मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान जया आईसीयू के बाहर खड़ी थीं। वह रूम में अंदर की ओर देख रही थीं और डॉक्टर अपनी कोशिश बंद कर चुके थे। तभी जया चिल्लाईं कि वह पैर के अंगूठे हिला रहे थे। प्लीज कोशिश करते रहें। डॉक्टर्स ने उनके पैर की मालिश शुरू की और उनके अंदर फिर जान आ गई।