{"_id":"5a8a6caf4f1c1bd34b8b985c","slug":"amitabh-bachchan-become-emotional-on-social-media-shared-sulochana-latkar-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी ने 'मां' के खत को फेसबुक पर डाला और लिख डाली ऐसी पोस्ट,पढ़कर हो जाएंगे भावुक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी ने 'मां' के खत को फेसबुक पर डाला और लिख डाली ऐसी पोस्ट,पढ़कर हो जाएंगे भावुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के 'महानायक' अक्सर सोशल मीडिया पर भावुक हो जाते हैं और अपने मन की बात लोगों से साझा करते है। इस बार उन्होंने अपनी रील लाइफ मां का किरदार निभाने वाली वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर के लिखे खत को पोस्ट किया है।
Sulochana Latkar
इस खत को बिग बी ने फेसबुक पर शेयर किया और बीते दिनों को याद किया। अमिताभ बच्चन ने इस खत को शेयर करते हुए लिखा - 'सुलोचना जी ने मेरी मां की भूमिका अनेक फिल्मों में निभाई। उनका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। मेरी 75वीं वर्ष गांठ पर उन्होंने जो मुझे अपने पत्र का उपहार दिया, उससे मैं अभिभूत हो गया।'
amitabh bachachan
इसके साथ ही महानायक ने लिखा - 'उनके शब्द मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उपहार और पत्र को लिखे बहुत समय बीत गया, लेकिन मैं उसे आप सब के सामने प्रस्तुत कर रहा हूं , इन भावनाओं को मैं रोक न सका।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sulochana Latkar
इस पोस्ट को शेयर करते हुए बिग बी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की है। इन तस्वीरों में सीनियर बच्चन एक्ट्रेस सुलोचना का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खत में एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन को लिखा था- 'मुझे अब भी रेश्मा और शेरा का संजीदा, शर्मीला छोटू याद है। जब मैं आज छोटू को देखती हूं तो पहाड़ की तरह मजबूत और विशाल रूप में देखती हूं।'
विज्ञापन
amitabh bachchan
आपको बता दें, वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर 89 साल की हो गई हैं। इन्होंने कई सारी फिल्मों में अमिताभ की मां का रोल निभाया है। इन फिल्मों में रेश्मा और शेरा, मजबूर और मुकद्दर का सिकंदर फिल्में शामिल हैं।