10
अक्षय कुमार
साल के शुरुआत में 'सेल्फी' जैसी डिजास्टर फिल्म दे चुके अभिनेता अक्षय कुमार के करियर के लिए फिल्म 'ओएमजी 2' सफल फिल्म साबित हुई। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक उत्प्रेरक की भूमिका में हैं और भगवान के भेजे दूत के रूप में नजर आते हैं। इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुई। इस फिल्म में जसवंत सिंह गिल के किरदार में अक्षय कुमार ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।
OMG 2 Review: समाज को आईना दिखाती अमित राय की बेहतरीन फिल्म, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की जिरह ने जीते दिल
2 of 10
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9
रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस साल उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने घिसट घिसट कर सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ। पिछले साल 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' की असफलता और उसके पहले फिल्म ‘83’ के न चलने के बाद से ही रणवीर सिंह का करिश्मा फीका पड़ता रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जो किरदार किया, वह असल जिंदगी में भी रणवीर सिंह से बहुत मिलता जुलता है। वह इस साल की हिट परेड में नंबर आठ पर रहे।
RARKPK Review: इफरात की अमीरी के चौंधिया देने वाले मुलम्मे में लिपटे दर्जनभर संदेश, अब यही बॉलीवुड है..
3 of 10
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8
सलमान खान
फिल्म 'पठान' में कैमियो करके सलमान खान भले ही हिट फिल्म का हिस्सा रहे हो, लेकिन इस साल रिलीज उनकी दोनों फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' ने दर्शकों को काफी निराश किया। ईद पर रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान' ने सलमान खान की ईद खराब कर दी तो दिवाली पर रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' ने दिवाली का जायका बिगाड़ दिया। ये फिल्म अपनी लागत के बराबर कलेक्शन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई।
Tiger 3 Review: लचर पटकथा, सुस्त निर्देशन से बिगड़ी टाइगर की दिवाली, पड़ोसी की इमेज सुधारने को बनी कमजोर फिल्म
4 of 10
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल की इस साल 'जरा हटके जरा बचके' , 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'सैम बहादुर' और 'डंकी' रिलीज हुई है। फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में भले ही विक्की कौशल का अभिनय बेअसर दिखा, लेकिन फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल की बेहतरीन अदाकारी दिखी। और, फिल्म 'सैम बहादुर' में उन्होंने अपने अभिनय को शीर्ष पर लेकर गए। 'डंकी' में भी विक्की कौशल के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।
The Great Indian Family Review: ये राम और रहीम की फिल्म है, विक्की, कुमुद और मनोज को देख याद आएंगे ऋषि दा
5 of 10
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
6
प्रभास
करीब 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी अभिनेता प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' भले ही अपनी लागत नहीं निकाल पाई, लेकिन फिल्म 'सालार पार्ट वन सीज फायर' से अभिनेता प्रभास ने एक बार जबर्दस्त वापसी की है। कहा जा रहा है कि भारतीय सिनेमा के बाहुबली की वापसी हो गई है। 'आदिपुरुष' की असफलता ने उनके करियर को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया था, लेकिन फिल्म 'सलार पार्ट वन सीज फायर' उनके करियर के लिए संजीवनी साबित होने जा रही है।
Salaar Part 1 Movie Review: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को प्रशांत नील का हिंदुस्तानी जवाब, फिर जाग उठा बाहुबली का जादू